AUS vs ENG: बीच मैच में चोटिल हुआ कंगारू खिलाड़ी, ले जाना पड़ा अस्पताल, अगले 2 टेस्ट में खेलना मुश्किल

Nathan Lyon injury: एडिलेड में भले ही ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज को अपने नाम करने में सफल ही, लेकिन टीम का स्टार खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गया. इंजर्ड प्लेयर को अस्पताल ले जाना पड़ा और उनका बचे हुए दो टेस्ट मैचों में खेलना अब मुश्किल नजर आ रहा है.

Nathan Lyon injured

Nathan Lyon injured

Nathan Lyon Injury: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रनों से हराने के साथ ही एशेज सीरीज को अपने नाम कर लिया है. कंगारू टीम के पास अब 3-0 की अजेय बढ़त हो गई है. हालांकि, एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के स्टार गेंदबाज नाथन लायन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. दर्द की वजह से लायन को मैदान से तुरंत बाहर ले जाना पड़ा. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल भी लेकर जाया गया है. स्पिन गेंदबाज का बचे हुए दो टेस्ट मैचों में अब खेल पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

नाथन लायन हुए इंजर्ड

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 77वें ओवर में जेमी स्मिथ ने बाउंड्री की तरफ एक शॉट खेला, जिसको नाथन लायन ने डाइव लगाते हुए रोका. हालांकि, बॉल को रोकने के चक्कर में लायन इंजर्ड हो गए. लायन को लगड़ाते हुए चलते देखा गया, जिसके बाद फिजियो को तुरंत मैदान पर आना पड़ा. लायन को दाएं पैर में हेमस्ट्रिंग की समस्या सामने आई है.

लंच ब्रेक के दौरान लायन को हॉस्पिटल जाते हुए भी देखा गया, जहां उनकी इंजरी का स्कैन किया गया. ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रवक्ता ने बयान देते हुए बताया कि लायन एडिलेड टेस्ट में आगे नहीं खेल पाएंगे. लायन अब एशेज सीरीज के बचे हुए दो टेस्ट मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं यह कहना काफी मुश्किल है.

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम है. सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही एक बार फिर कंगारू टीम ने एशेज ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के पास अब 3-0 की अजेय बढ़त हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 435 रनों का लक्ष्य रखा था. हालांकि, इसके जवाब में मेहमान टीम 352 रन बनाकर सिमट गई. दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क और नाथन लायन ने तीन-तीन विकेट अपनी झोली में डाले.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ