Nasser Hussain Predicts Winner of T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप 2023 की समाप्ति के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। आईसीसी ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को चार जून से 30 जून के बीच वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में आयोजित कराने का फैसला लिया है। फैंस को ऑफिशियल शेड्यूल का अब भी इंतजार है। उससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड की टीम का हाल के दिनों में प्रदर्शन बेशक कुछ खास नहीं रहा है। इसके बावजूद वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहेगी। वहीं जब उनसे विजेता टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का नाम लिया। अफ्रीका ने अबतक एक बार भी आईसीसी के किसी बड़े खिताब को अपने नाम नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- SA के डेविड बेडिंगहम ने क्यों लीग से वापस लिया नाम? सेंचुरियन टेस्ट में बल्ले से भारत को किया था परेशान
इंग्लैंड पिछले सीजन की चैंपियन टीम है। टी20 वर्ल्ड कप का पिछला सीजन साल 2022 में खेला गया था। इस दौरान फाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हुई थी। फाइनल मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही थी।
पूर्व इंग्लिश कप्तान से जब आगामी सीजन के विनर के बारे में तो पूछा गया था उन्होंने कहा वास्तव में मैंने अबतक उस बारे में नहीं सोचा नहीं है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का विजेता कौन बनेगा।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा खेल को देखते हुए मैं उनके साथ जाऊंगा। इंग्लैंड जरूर पिछले बार की चैंपियन है, लेकिन सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उनका मौजूदा प्रदर्शन कुछ खास नहीं है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines