नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इन दिनों ब्रिटेन के टी20 विटैलिटी ब्लास्ट में खेलते नजर आ रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि उनकी सगाई हो गई है और वे जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। क्रिकेटर ने अब चुप्पी तोड़ते हुए सगाई की खबरों अफवाहों को खारिज कर दिया है।
सगाई की सभी खबरें बिल्कुल झूठी हैं
नसीम ने कहा- मेरी सगाई की सभी खबरें बिल्कुल झूठी हैं क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मुझे समझ नहीं आता कि हर किसी को मेरी सगाई या शादी में इतनी दिलचस्पी क्यों है। लोग क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देने के बजाय अचानक उनकी शादियों और सगाई पर ध्यान क्यों दे रहे हैं? बस हमें क्रिकेट खेलते हुए देखें और आनंद लें, शादी करना मेरा निजी मामला है। यह जब होनी होगी तब हो जाएगी।
विश्व कप के लिए तैयारी शुरू
टी20 ब्लास्ट में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन वह अपने फिजियो द्वारा दी गई सलाह को भी ध्यान में रख रहे हैं। वह अपने वर्कलोड को मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं।
चार मैचों में चटकाए 3 विकेट
शाह ने मौजूदा टी20 ब्लास्ट में लीसेस्टरशायर फॉक्स के लिए अब तक चार मैच खेले हैं। उन्होंने केवल 7.46 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी के साथ तीन विकेट लिए हैं। नसीम ने कहा- लीसेस्टरशायर फॉक्स के साथ छोटा कार्यकाल अद्भुत था। पिछले साल, मैंने सभी प्रारूपों और काउंटी में काफी क्रिकेट खेला। हालांकि मेरे फिजियो ने मुझे अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए पूरे सीजन खेलने की इजाजत नहीं दी थी।
विश्व कप होने तक हम पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे
उन्होंने कहा- मुझे कुछ मैच खेलने का मौका मिला और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं श्रीलंका में आगामी टेस्ट सीरीज सहित क्रिकेट के बड़े मौकों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहा हूं। जल्द ही मैं लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा स्थापित विशेष क्रिकेट शिविर में भाग लेने के लिए पाकिस्तान वापस जाऊंगा। उम्मीद है कि विश्व कप होने तक हम पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।
मेरा किसी से कोई मुकाबला नहीं
शाह ने कहा- यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा है कि हमारे पास तेज गेंदबाजी में इतना कठिन, लेकिन हैल्दी कॉम्पिटीशन है। उन्होंने कहा- हालांकि मेरा अपने किसी सहयोगी से कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि मैं हर बार बेहतर और कड़ी मेहनत करने की कोशिश करता हूं। मुझे उन सभी के साथ गेंदबाजी करना पसंद है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 min agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines