Nandika Diwedi Breaks Silence: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच 23 नवंबर 2025 को शादी होने वाली थी. स्मृति के पिता श्रीनिवास की तबीयत बिगड़ने के बाद इसे टाल दिया गया. सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को धोखा दिया. इसमें उनकी कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी और गुलनाज का नाम सामने आ रहा है. अब नंदिका द्विवेदी ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनका इससे कोई नाता नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए सफाई दी.
नंदिका द्विवेदी ने क्या कहा?
पलाश के स्मृति के साथ चीटिंग करने की अफवाहों में नंदिका द्विवेदी का नाम सामने आ रहा था. इसी कारण उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया था. अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी डालते हुए कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से मेरा नाम एक मामले में सामने आ रहा था, जो दूसरे लोगों के लिए एकदम पर्सनल है. मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मैंने किसी का रिलेशनशिप खराब करने में किरदार निभाया. ये सब पूरी तरह गलत है. जिस चीज में मेरा कोई किरदार नहीं है, उसमें नाम सामने आना बहुत तकलीफ देता है. बिना किसी सच के कहानियां बना ली जाती हैं. मीडिया आउटलेट रेडिट जैसी जगहों पर आने वाली जानकारी के साथ गलत आर्टिकल बना रहे हैं.’
आप नीचे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- BCCI ने जारी किया WPL 2026 का पूरा शेड्यूल, MI-RCB के बीच पहला मैच, जानें कहां होगा फाइनल
‘सच सामने आ जाएगा’
नंदिका ने अगली इंस्टा स्टोरी में बताया कि सच जल्द ही सामने आ जाएगा और इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘कृपया समझिए कि मेरे लिए इससे बाहर आना आसान नहीं होगा. मेरे ऊपर और गलत आरोप नहीं लग सकते. मैं देख रही हूं कि वो लोग परेशान हैं, जिनकी मैं परवाह करती हूं. ऐसी खबर से उन्हें तकलीफ हुई है, जो सही नहीं है और मेरा मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है.’
नंदिका ने आगे लिखा, ‘मुझे धमकी मिल रही है, जो मेरे परिवार को साफ तौर पर नजर आ रहा है और इसी वजह से मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट किया था. मैं गुजारिश करती हूं कि इस तरह की अफवाहों को बंद कर दीजिए. मैंने मुंबई आकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए काफी बलिदान दिया है. कृपया मेरा नाम अब इस चीज में मत शामिल कीजिए. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. अंत में सच सभी के सामने आ जाएगा.’
ये भी पढ़ें:- शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल ने उठाया चौंकाने वाला कदम, अफवाहों के बीच आया पहला रिएक्शन!
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines