NAM vs RSA: नामीबिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है. 28 अगस्त को ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को हरा कर बड़ा खेल कर दिया. मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराया और पूरी दुनिया को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंका दिया. अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन उनकी पारी पर पानी फिर गया.
नामीबिया ने बनाए थे 163 रन
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नामीबिया ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज लॉरेन स्टीनकम्प और जान फ्रायलिंक ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. लॉरेन ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि जान फ्रायलिंक ने 38 गेंदों में शानदार 60 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: अनाया बांगर मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर भड़कीं मारिजन काप
उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए. वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. सलामी जोड़ी के बाद नामीबिया के बल्लेबाज ताश के पत्ते की तरह बिखर गए. जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 4, जेन ग्रीन ने 5 और अलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक ने 15 गेंदों में 13 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट प्रेनेलन सुब्रायेन ने झटके. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा डुआन जानसन और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
साउथ अफ्रीका को मिली 18 रनों से हार
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
5 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
13 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
41 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines