नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नामीबिया में कई टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ खेल रही हैं। इन मुकाबलों को वर्ल्ड कप से दो कदम दूर माना जा रहा है। बुधवार को नामीबिया और पापुआ न्यू गिनी (PNG) के बीच खेले गए मुकाबले में 382 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी PNG के बल्लेबाज चार्ल्स अमीनी ने गदर मचा दिया।

विज्ञापन

चार्ल्स ने महज 66 गेंदों में सेंचुरी ठोक क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर लीं। छठे नंबर पर उतरे बल्लेबाज ने 75 गेंदों में 8 चौके-8 छक्के ठोक 145.33 की स्ट्राइक रेट से 109 रन जड़े। हालांकि वे अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने इस तूफानी पारी के साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

विज्ञापन

एडम गिलक्रिस्ट का तोड़ा रिकॉर्ड

चार्ल्स अमीनी सबसे तेज शतक जड़ने वाले पपुआ न्यू गिनी के पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं दुनियाभर के क्रिकेटरों में उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। गिलक्रिस्ट ने 67 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। उनके नाम 72, 73 और 78 गेंदों में भी शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। चार्ल्स ने गिलक्रिस्ट के साथ ही कनाडा के बल्लेबाज जॉन डेविडसन, पाकिस्तान के बासित अली और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज क्रैग मैक्मिलन को पीछे छोड़ दिया। इन सभी बल्लेबाजों ने 67 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं चार्ल्स ने पांचवें विकेट के लिए 153 रन की पार्टनरशिप की। इसी के साथ पीएनजी की टीम ने वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 333 बनाया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1641088538727837699?cxt=HHwWhsCzvZjVqMYtAAAA

और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए रोहित शर्मा की धाकड़ तैयारी, आगे बढ़कर खेल रहे दमदार शॉट्स, देखें वीडियो

नामीबिया ने 48 रनों से जीता मुकाबला

हालांकि 382 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएनजी की टीम 333 रन पर ढेर हो गई। इस तरह नामीबिया ने ये मैच 48 रनों से जीत लिया। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने हरफनमौला प्रदर्शन कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार सेंचुरी जड़कर 125 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाकर पीएनजी की कमर तोड़ डाली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ