नजम सेठी ने मान ली हार, बोले- विवाद का कारण नहीं बनना चाहता
Edited By Pushpendra Sharma

Najam Sethi PCB
Edited By Pushpendra Sharma

Najam Sethi PCB
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी की कुर्सी जाना तय हो गया है। उन्होंने खुद ही हार मान ली है। पिछले कुछ दिनों से उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा था, लेकिन अब उन्होंने खुद ही हवाओं को साफ करते हुए इस मामले पर बड़ा बयान दे दिया। सेठी ने ट्वीट कर कहा- सभी को सलाम! मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद का कारण नहीं बनना चाहता। इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए अच्छी नहीं है। इन परिस्थितियों में मैं पीसीबी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सभी हितधारकों को शुभकामनाएं।
दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत कुछ समय पहले हुई थी। पाकिस्तान सरकार के मंत्री एहसान उर रहमान मजारी लगातार बयान देते रहे कि पीपीपी समर्थित जका अशरफ पीसीबी के अगले अध्यक्ष बनेंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि नजम सेठी एंड कंपनी को एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। उन्हें दो महीने का विस्तार दिया गया था जो 21 जून को समाप्त हो रहा है।
Salaam everyone! I don’t want to be a bone of contention between Asif Zardari and Shehbaz Sharif. Such instability and uncertainty is not good for PCB. Under the circumstances I am not a candidate for Chairmanship of PCB. Good luck to all stakeholders.
— Najam Sethi (@najamsethi) June 19, 2023
दरअसल, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ जरदारी चाहते हैं कि जका अशरफ पीसीबी अध्यक्ष बनें, जबकि नजम सेठी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की पसंद हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच खींचतान चल रही है। पाकिस्तान में पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग‑एन (PML-N) की साझा सरकार है। ये भी कहा जा रहा है कि पीपीपी और पीएमएल-एन के बीच राजनीतिक मतभेद चल रहे हैं।
अब प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद जका अशरफ और मुस्तफा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट मुस्तफा रामडे को पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। पीपीपी की पिछली सरकार में पीसीबी अध्यक्ष रहे अशरफ एक बार फिर पद संभालने के लिए तैयार हैं। अशरफ और रामदे के नामांकन के साथ ही BoG के 10 सदस्य पूरे हो गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त अब चुनाव कराएंगे जो इस सप्ताह के अंत में होने की संभावना है। पीसीबी प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त नजम सेठी ने पुष्टि कर दी है कि वह अब पीसीबी अध्यक्ष बनने की दौड़ में नहीं हैं। पीसीबी संविधान के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों में से किया जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: