N Jagadeesan: रोहित शर्मा की 264 रनों की सबसे बड़ी पारी का विश्व रिकॉर्ड टूट गया है। तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने रोहित के इस रिकॉर्ड को धराशायी किया। 21 नवंबर को एन जगदीशन ने जो कमाल किया, वह इतिहास में दर्ज हो गया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्ऱॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रनों की तूफानी पारी खेली और वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
दरअसल, वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने व्यक्तिगत तौर पर सबसे हाई स्कोर बनाया था। एन जगदीशन ने 277 रनों की सबसे बड़ी पारी खेलकर रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि जिस मैच में जगदीशन ने यह पारी खेली वह लिस्ट ए का मुकाबला था, जबकि रोहित ने इंटरनेशनल में यह रिकॉर्ड कायम किया था।
अभी पढ़ें – बेटे का शतक देख छलकी ममता, TV पर सूर्यकुमार का चेहरा निहारते दिखीं मां, देखें वीडियो
https://twitter.com/Niche_Sports/status/1594585006764331008?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw
एन जगदीशन ने अली ब्राउन और रोहित को पीछे छोड़ा
एन जगदीशन से रोहित के अलावा अली ब्राउन को पछाड़ा है। जगदीशन से पहले लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन अली ब्राउन (Ali Brown) के नाम थे, उन्होंने साल 2002 में 268 रनों की पारी खेली थी, वहीं रोहित शर्मा ने 264 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
एन जगदीशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड
विजय हजारे ट्राफी 2022 में सोमवार 21 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने 50 ओवर खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना डाले। इस मैच में एन जगदीशन ने महज 141 गेंद पर 25 चौके और 15 छक्के जमाते हुए उन्होंने कुल 277 रन की रिकॉर्ड पारी खेल डाली। यह लिस्ट ए में बनाया किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है।
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी 264 रनों की पारी
आपको बात दें कि टीम इंडिया के कपतान रोहित शर्मा ने 13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 264 रन बनाए थे। इस दौरान 33 चौके और 9 सिक्स लगाए थे। इस मैच में रोहित शर्मा को चार जीवनदान भी मिले थे।
CSK कर चुकी है एन जगदीशन को रिलीज
आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एन जगदीशन को रिलीज कर दिया है। क्योंकि वह अब तक चेन्नई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे। हालांकि इस वक्त वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि सीएसक ने उन्हें छोड़कर बड़ी गलती कर दी है, क्योंकि यह बल्लेबाज आईपीएल 2023 में भी धमाल सकता है, अगर इसी फॉर्म में रहे तो।
अभी पढ़ें – 277 रन ठोकने वाले बल्लेबाज के मुरीद हुए Jay Shah, भविष्य को लेकर किया ये खास ट्वीट
5 मैच में 5 शतक
एन जगदीशन ने इस सीजन उन्होंने गजब का फॉर्म दिखाया और लगातार 5 मैच में 5 शतक ठोक दिए। इस सीजन अब तक खेले 6 मैच में से वह 5 में शतक जमा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 159.80 के बेमिसाल औसत से कुल 799 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines