नई दिल्ली: इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। निश्चित तौर पर घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम का दबदबा रहेगा। हालांकि उसकी चुनौतियां कम नहीं हैं क्योंकि कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी इस पर चिंता जताई है।
उम्मीदों के दबाव पर काबू पाना चाहिए
मंगलवार को उन्होंने कहा कि घरेलू टीम को ट्रॉफी हासिल करने के लिए उम्मीदों के दबाव पर काबू पाना चाहिए। कपिल ने कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में गोल्फ फिटिंग सेंटर के लॉन्च के मौके पर कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। हमने अभी तक विश्व कप के लिए टीम की घोषणा नहीं की है। भारत हमेशा टूर्नामेंट में फेवरेट के रूप में रहेगा क्योंकि यह लंबे समय से होता आ रहा है।”
दोबारा ऐसा कर सकती है टीम इंडिया
कपिल ने आगे कहा- “देखना होगा कि टीम सभी पक्षों की उम्मीदों पर कैसे खरी उतरती है। हमने घरेलू मैदान पर विश्व कप जीता है और मुझे यकीन है कि जिस भी टीम को चुना जाएगा वह दोबारा ऐसा कर सकती है। चार साल में विश्व कप आ रहा है और मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार होंगे।”
अपने करियर के दौरान कपिल देव को चोट के कारण ब्रेक नहीं लेना पड़ा, लेकिन जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी लगातार चोट से जूझ रहे हैं। कपिल ने कहा कि इस युग में खिलाड़ी जितने क्रिकेट में व्यस्त हैं, उसे देखते हुए वर्कलोड और इंजरी मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
मेरा समय अलग था
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल ने कहा- “मेरा समय अलग था क्योंकि हमने शायद ही इतना क्रिकेट खेला हो। अब ये खिलाड़ी लगभग 10 महीने क्रिकेट खेल रहे हैं। इसलिए चोटों से दूर रहने के लिए अपने शरीर का मैनेजमेंट करना महत्वपूर्ण है। हर किसी का शरीर अलग है और उन्हें अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत योजनाओं की आवश्यकता होगी।”
वेस्टइंडीज को विश्व कप में नहीं खेलते देखना दुखद
कपिल देव ने वेस्ट इंडीज टीम की गिरती परफॉर्मेंस पर भी चिंता जताई। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि विंडीज का गौरव जल्द ही लौट आएगा। कपिल ने कहा- “वेस्टइंडीज को विश्व कप में नहीं खेलते देखना दुखद है। उनके बिना एकदिवसीय टूर्नामेंट की कल्पना करना कठिन है। उन्होंने इतने महान खिलाड़ी पैदा किए हैं। मुझे नहीं पता कि अब उन्हें क्या नुकसान हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि वे वापसी करेंगे।”
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
19 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
52 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
1 hr agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
6 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines