Muttiah Muralitharan Names the Toughest Indian Batsman: श्रीलंकाई पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले वह पहले गेंदबाज हैं। क्रिकेट के मैदान में जब वह सक्रिय थे तब विपक्षी बल्लेबाजों को उन्हें खेलना लोहे के चने चबाना जैसा साबित होता था। हालांकि, मुरलीधरन को भी एक बल्लेबाज से डर लगता था। वह सचिन तेंदुलकर या सौरव गांगुली नहीं बल्कि विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग थे। श्रीलंकाई दिग्गज ने विस्फोटक बल्लेबाज की जमकर सराहना की है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सहवाग भी मुरलीधरन की गेंदबाजी के कायल थे। उन्होंने कई मौकों पर उनकी सराहना की है। ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में उन्होंने बात करते हुए कहा था कि उन्हें शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों से डर नहीं लगता था, लेकिन जब वह गेंदबाजी करते थे तब उनके अंदर हमेशा आउट होने का भय बना रहता था।
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: विराट के लिए चयनकर्ताओं से भिड़ गए रोहित शर्मा! कोहली को क्यों मौका नहीं देना चाहता बोर्ड
दिग्गज स्पिनर ने यह भी खुलासा किया है कि ‘दूसरा’ गेंदबाजी करना उन्हें किसने सिखाया। एसबी कॉलेज के छात्रों के सामने बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि, ‘वह सक्लेन मुश्ताक थे जिन्होंने मुझे ‘दूसरा’ गेंदबाजी करना सिखाया।
मुरलीधरन के मुताबिक ‘दूसरा’ एक काफी चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी प्रकिया है। इसमें पूरी तरह से मुझे महारथ हासिल करने में करीब तीन साल लग गए थे।
मुरलीधरन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 1992 से 2011 के बीच कुल 495 मैच खेलने में कामयाब रहे। इस बीच वह 583 पारियों में 22.86 की औसत से 1347 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 77 बार पांच और 22 बार 10 विकेट लेने का कारनामा है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
21 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines