Muttiah Muralitharan Biopic 800: विश्व क्रिकेट के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का 51वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘800’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। ये बायोपिक जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उनकी बायोपिक का नाम ‘800’ इसलिए है, क्योंकि इस दिग्गज स्पिनर ने टेस्ट क्रकेट में सर्वाधिक 800 विकेट लिए हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक एम एस श्रीपति डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें मुथैया मुरलीधरन का किरदार अभिनेता मधुर मित्तल निभा रहे हैं। खास बात ये है कि ये फिल्म तमिल में बन रही है, जो फिल्म हिंदी और तेलुगू में भी रिलीज होगी।
इस बायोपिक में क्या खास है?
बायोपिक को डायरेक्ट करने वाले श्रीपति बताते हैं, “फिल्म ‘800’ महज़ मुरली के क्रिकेट करियर की दास्तां को ही बयां नहीं करती, बल्कि यह फिल्म इंसानी हौसले और उसके जज्बे को भी बखूबी बयां करती है। ये फिल्म बताती है कि किस तरह एक आम इंसान अपने दृढ़निश्चय, मेहनत और लगन से सभी बाधाओं को पार कर दुनिया का नंबर वन गेंदबाज बना। ये फिल्म मुरलीधरन की शख्सियत के कई पहलुओं को दिखाती है जिसमें उनके अपने देश में जारी उथल पुथल को भी आधार बनाया गया है।’
मुथैया मुरलीधरन का क्रिकेट करियर
मुथैया मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 133 टेस्ट की 230 पारियों में 800 विकेट निकाले हैं। वनडे में इस दिग्गज के नाम 350 मैचों में 534 विकेट हैं, जबकि 12 टी20 में 13 विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल के 66 मैचों में मुरलीधरन ने 63 शिकार किए हैं।
संबंधित खबरें
पिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
5 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
5 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
52 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines