Virat Kohli, IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच विश्व कप का 17वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस विश्व कप में लगातार 3 जीत अपने नाम कर चौथी की तलाश में मैदान पर उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश दूसरी जीत की खोज में होगी। इस मुकाबला से पहले बांग्लादेश की टीम भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खौफ में जी रही है। बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी ने कोहली को लेकर अपनी टीम को चेताते हुए कहा कि मैदान पर कोहली को गलती से भी नहीं छेड़ देना, उन्हें गुस्सा आ गया तो किसी को नहीं छोड़ेगा।
‘मैनें कभी कोहली को नहीं छेड़ा’
विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विश्व कप में भी कोहली का जलवा बरकरार है। ऐसे में बांग्लादेशी टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली का खौफ सता रहा है। इसको लेकर बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने अपनी टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि विराट कोहली को गदली से भी मत छेड़ना, कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं कि जो भी उसे छेड़ता है, उसे कोहली छोड़ता नहीं है। रहीम ने आगे कहा कि यही कारण है कि इतने सालों में मैंने कभी भी कोहली को छेड़ने की गलती नहीं कि है, क्यों कि मुझे मालूम है कि कोहली का गुस्सा कितना खतरनाक है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: मोस्ट इम्पैक्टफुल फील्डर बने विराट कोहली, ICC ने माना ‘किंग’ का लोहा
कोहली के आंकड़े से डरे बांग्लादेश
मुशफिकुर रहीम की सलाह से साफ है कि बांग्लादेशी टीम को विराट कोहली का खौफ सता रही है। उन्हें अच्छी तरह मालूम है कि अगर कोहली एक बार गुस्सा हो गए, तो अकेले ही पूरी टीम पर भारी पड़ेंगे, इसलिए कोई भी खिलाड़ी विराट कोहली को गलती से भी नहीं छेड़ना चाहेंगे। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ कोहली के आंकड़े भी शानदार हैं। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कई मुकाबले अपने दम पर जिताया है, इसलिए उन्हें कोहली का खौफ अच्छी तरह पता है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
43 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
53 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines