Musheer Khan: सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान इंग्लैंड की सरजमीं पर अपने प्रदर्शन से जमकर महफिल लूट रहे हैं। मुंबई एमर्जिंग टीम की ओर से खेलते हुए मुशीर ने पहली पारी में जोरदार शतक जमाया। मुशीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी सेंचुरी 127 गेंदों में पूरी की। बल्ले से रंग जमाने के बाद मुशीर की फिरकी का जादू भी सिर चढ़कर बोला। उन्होंने नॉटिंघमशर के बल्लेबाजों को जमकर नाच नचाया और छह विकेट अपनी झोली में डाले। मुशीर के ऑलराउंड प्रदर्शन के बूते मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
मुशीर का इंग्लैंड में धमाका
घरेलू क्रिकेट में खूब धमाल मचाने के बाद मुशीर इंग्लैंड की सरजमीं पर भी जमकर महफिल लूट रहे हैं। मुंबई की अंडर-23 टीम की ओर से खेलते हुए मुशीर ने जबरदस्त शतकीय पारी खेली। उन्होंने 123 रनों की लाजवाब पारी खेली। मुशीर की पारी के बूते एमसीए की टीम पहली पारी में 448 रनों का विशाल टोटल खड़ा करने में सफल रही। मुशीर के अलावा मनन भट ने भी शतकीय पारी खेली। हालांकि, अगंकृष रघुवंशी और सूर्यांश शेडगे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अंगकृष 25 रन बनाकर आउट हुए। मुशीर ने दूसरे विकेट के लिए प्रज्ञनेश कंपिलेवर संग मिलकर 129 रनों की पार्टनरशिप जमाई। प्रज्ञनेश ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 66 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेली। मुशीर ने अपना शतक 127 गेंदों में पूरा किया और वह 123 रन बनाकर आउट हुए।
गेंद से भी चमके मुशीर
बल्ले से धमाल मचाने के बाद मुशीर खान की फिरकी का जादू भी देखने को मिला। मुशीर ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए नॉटिंघमशर के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने यह छह विकेट महज 31 रन खर्च करके झटके। मुशीर के प्रदर्शन के दम पर मुंबई नॉटिंघमशर की पूरी टीम को सिर्फ 201 रनों पर ढेर करने में सफल रही। पहली इनिंग के आधार पर मुंबी ने 247 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है।
संबंधित खबरें
डेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
6 mins agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
26 mins agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
1 hr agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
1 hr agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 hr ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला टी20I मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास
2 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 hrs agoमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी से टीम इंडिया को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines