हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुनाफ पटेल बने BCA के तेज गेंदबाजी कोच, पूर्व स्टार गेंदबाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुनाफ पटेल ने भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया और अब वह एक नई जिम्मेदारी के साथ दिखेंगे. उन्हें BCA ने तेज गेंदबाजी कोच और मेंटर नियुक्त किया है. वह दिल्ली कैपिटल्स की भी कोचिंग युनिट का हिस्सा रह चुके हैं.

विज्ञापन
मुनाफ पटेल भारतीय टीम के लिए/ Image Source: Sony

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल संन्यास के बाद लंबे समय से कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. मुनाफ ने भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में प्रतिनिधित्व किया है. वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. लेकिन अब मुनाफ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें तेज गेंदबाजी कोच के अलावा मेंटोर भी चुना गया है. उनका काम अब युवा खिलाड़ियों को तैयार करना है.

मुनाफ पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मुनाफ पटेल को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ौदा क्रिकेट अकादमी के लिए मुनाफ पटेल को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. उन्हें मेंटॉर भी बनाया गया है. वह बड़ौदा के लिए अब युवा खिलाड़ियों को तैयार करेंगे.

मुनाफ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी काम कर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के लिए खूब काम किया था. वह अब अपने कौशल से बड़ौदा के युवा खिलाड़ियों को तैयार करेंगे. हाल ही में मुनाफ ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल पर सवाल खड़े किए थे. उनका मानना है कि भारतीय टीम में कोचिंग युनिट में पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

दीपक हुड्डा की भी हुई वापसी

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के CEO स्नेहल पारीख ने स्पष्ट किया है कि बड़ौदा टीम में दीपक हुड्डा की वापसी 5 सालों बाद हुई है. जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले क्रुणाल पांड्या और हुड्डा के बीच विवाद हो गया था. कोरोना काल में ये सीजन खेला जाना था, जिसमें हूडा बायो-बबल छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने उनपर कड़ा एक्शन लिया था और उन्हें सस्पेंड भी कर दिया था. इसके बाद हुड्डा ने क्रुणाल पर गाली देने का भी आरोप लगाया था. तब हुड्डा बड़ौदा छोड़कर राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे. हुड्डा भारत के लिए 10 वनडे और 21 टी-20 खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा

विज्ञापन

मुनाफ का शानदार करियर

मुनाफ ने भारत के लिए साल 2006 से साल 2011 तक खेला. उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में भारत के लिए गेंदबाजी विभाग में अहम योगदान निभाया. उन्होंने 13 टेस्ट मैच में भारत के लिए 35 विकेट हासिल किए, जबकि 70 वनडे मैच में उन्होंने 86 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, 3 टी-20आई में उन्होंने 4 विकेट चटकाए. भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में साल 2011 में खेला था. इसके बाद वह लंब समय तक भारतीय टीम से दूर रहे. बाद में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान कैंप में बड़ा विवाद, किंग्स चार्ल्स से मिलने से खिलाड़ी ने किया मना!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola