Live Updates
MUM vs UT LIVE: मुंबई ने मारा मैदान
मुंबई ने उत्तराखंड को एतरफा मुकाबले में 51 रनों से हरा दिया है. 50 ओवर में 9 विकेट खोकर उत्तराखंड की टीम 280 रन ही बना सकी.
MUM vs UT LIVE: जीत की दहलीज पर मुंबई
सुचित जे की पारी का अंत आखिरकार हो गया है. अब मुंबई जीत से महज एक कदम दूर खड़ी है. बल्लेबाजों के बाद टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है.
MUM vs UT LIVE: सुचित का अर्धशतक पूरा
सुचित जे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. हालांकि, अगले चार ओवर में जीत के लिए उत्तराखंड को 72 रन बनाने हैं, जो काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है.
MUM vs UT LIVE: मुंबई ने कसा शिकंजा
अभय नेगी को भी मुशीर खान ने पवेलियन की राह दिखा दी है. अब यहां से मुंबई की जीत लगभग पक्की नजर आ रही है. 229 रनों के स्कोर पर उत्तराखंड ने गंवाया है अपना सातवां विकेट.
MUM vs UT LIVE: उत्तराखंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
उत्तराखंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. सौरभ रावत को 24 रनों के स्कोर पर मुशीर ने पवेलियन की राह दिखा दी है.
MUM vs UT LIVE: लॉर्ड शार्दुल का चला जादू
लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने युवराज चौधरी को पवेलियन की राह दिखा दी है. युवराज अपने शतक से चूक गए हैं और 96 रन बनाकर चलते बने हैं. यह विकेट इस मैच को पूरी तरह से पलट सकता है.
MUM vs UT LIVE: 32 ओवर बाद उत्तराखंड 166/4
32 ओवर के बाद उत्तराखंड के स्कोर बोर्ड पर 166 रन लग चुके हैं. युवराज चौधरी 87 रन बनाकर खेल रहे हैं और टीम की ओर से अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं.
MUM vs UT LIVE: मुंबई का पलटवार
उत्तराखंड ने अपना एक और विकेट गंवा दिया है. आरव महाजान रन चुराने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे हैं. मुंबई के हाथ चौथी सफलता लग चुकी है और टीम ने जोरदार कमबैक कर लिया है.
MUM vs UT LIVE: युवराज का अर्धशतक पूरा
युवराज चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. युवी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं.
MUM vs UT LIVE: मुंबई के हाथ लगी बड़ी सफलता
आंजनेय सूर्यवंशी को शम्स मुलानी ने पवेलियन की राह दिखा दी है. उत्तराखंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. यह विकेट मुंबई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था.
MUM vs UT LIVE: 20 ओवर बाद उत्तराखंड 94/2
20 ओवर के बाद उत्तराखंड के स्कोर बोर्ड पर 94 रन लग चुके हैं. युवराज 42 रन बनाकर क्रीज पर पूरी तरह से सेट दिख रहे हैं. वहीं, सूर्यवंशी 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
MUM vs UT LIVE: उत्तराखंड ने गंवाया अहम विकेट
पहले विकेट जल्दी गंवाने के बाद उत्तराखंड के युवराज चौधरी और कुणाल चंदेला के बीच अच्छी साझेदारी हुई. ओंकार तारमले की गेंद पर कप्तान चंदेला LBW आउट हो गए और 32 रन की उनकी पारी का इसी के साथ अंत हो गया.
MUM vs UT LIVE:युवराज-क्रुणाल ने संभाला मोर्चा
कुणाल चंदेला 14 और युवराज चौधरी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 31 रन लग चुके हैं.
MUM vs UT LIVE; शार्दुल ने दिलाई पहली सफलता
कप्तान शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को पहली सफलता दिला दी है. कमल सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने हैं और उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब हुई है.
MUM vs UT LIVE: उत्तराखंड की पारी शुरू
उत्तराखंड की पारी का आगाज हो चुका है. कमल और युवराज चौधरी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.
MUM vs UT LIVE: मुंबई ने रखा 332 रनों का लक्ष्य
हार्दिक तमोर द्वारा खेली गई 82 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी के बूते मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 331 रन लगाए हैं. जीत के लिए उत्तराखंड को 332 रन बनाने होंगे.
MUM vs UT LIVE: हार्दिक खेल रहे शानदार पारी
हार्दिक तमोर 77 गेंदों में 86 रन बना चुके हैं और कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं. अपनी इस इनिंग के दौरान वह 7 चौके और 2 सिक्स जमा चुके हैं. मुंबई ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
MUM vs UT LIVE: हार्दिक तमोर खेल रहे शानदार पारी
हार्दिक तमोर निचले क्रम में मुंबई की ओर से कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. 65 गेंदों में हार्दिक 66 रन बना चुके हैं और क्रीज पर डटे हुए हैं. तमोर की पारी के चलते मुंबई ने अब 300 रनों की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.
MUM vs UT LIVE: कप्तान शार्दुल आउट
कप्तान शार्दुल ठाकुर 21 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए हैं. शार्दुल अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं.
MUM vs UT LIVE: सिद्धेश लाड भी हुए आउट
सिद्धेश लाड संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 32 गेंदों में 21 रन बना दिए थे. लग रहा था कि वो अपनी पारी को लंबा ले जाएंगे लेकिन देवेंद्र बोरा की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो अपना कैच थमा बैठे.
MUM vs UT LIVE: सरफराज खान आउट
मुशीर खान के बाद सरफराज भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं. सरफराज 49 गेंदों में 55 रन बनाकर चलते बने हैं. मुंबई ने दो बड़े विकेट सिर्फ 4 रनों के भीतर गंवा दिए हैं.
MUM vs UT LIVE: मुशीर चले पवेलियन
56 गेंदों में 55 रन बनाने के बाद मुशीर खान पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. मुंबई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है और एक शानदार साझेदारी टूट चुकी है.
MUM vs UT LIVE: सरफराज का अर्धशतक पूरा
सरफराज खान ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दोनों भाई मिलकर मुंबई को संकट से उबर ले आए हैं. सरफराज के पास आज बड़ी पारी खेलने का बढ़िया मौका है.
MUM vs UT LIVE: मुशीर का अर्धशतक पूरा
मुशीर खान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित और अंगकृष के पवेलियन लौटने के बाद मुशीर ने दबाव में क्या कमाल की पारी खेली है.
MUM vs UT LIVE: 15 ओवर बाद मुंबई 84/2
15 ओवर के बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 84 रन लग चुके हैं. मुशीर विजय हजारे में अपने पहले अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं और 42 रन बना चुके हैं. वहीं, सरफराज उनका साथ 23 रन बनाकर निभा रहे हैं.
MUM vs UT LIVE: सरफराज-मुशीर ने संभाली पारी
सरफराज खान और मुशीर खान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. दोनों ही बल्लेबाज अब क्रीज पर सेट दिखाई दे रहे हैं. मुशीर 37 पर पहुंच चुके हैं, जबकि सरफराज 21 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
MUM vs UT LIVE: मुशीर-सरफराज की जोड़ी क्रीज पर
मुशीर खान और सरफराज खान की जोड़ी अब मैदान पर है. दोनों भाई के पास आज बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका है. मुंबई को इस समय एक साझेदारी की सख्त जरूरत है.
MUM vs UT LIVE: मुंबई की खराब शुरुआत
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही है. रोहित के बाद अंगकृष रघुवंशी 11 रन बनाकर पवेलियन चल पड़े हैं. मुंबई ने 2 विकेट सिर्फ 28 रनों के स्कोर पर गंवा दिए हैं.
MUM vs UT LIVE: 5 ओवर बाद मुंबई 21/1
5 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 21 रन लग गए हैं. रोहित के पवेलियन लौटने के बाद अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान टीम की पारी को संवारने में जुटे हैं.
MUM vs UT LIVE: बोरा ने किया रोहित को आउट
देवेंद्र बोरा ने हिटमैन को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई है. रोहित को गोल्डन डक पर आउट करने की लाइमलाइट बोरा को जरूर मिलेगी यह बात तय है.
MUM vs UT LIVE: रोहित डक पर आउट
रोहित शर्मा आज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. हिटमैन को गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ रहा है. मुंबई की शुरुआत बेहद खराब हुई है.
MUM vs UT LIVE: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी का आगाज हो चुका है और रोहित शर्मा और अंगकृष रघुवंशी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.
MUM vs UT LIVE: मुंबई की प्लेइंग 11
मुंबई की प्लेइंग 11: शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, सिद्धेश लाड, तनुश कोटियान, हार्दिक तमोर, अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, ओंकार तरमाले.
MUM vs UT LIVE: मुंबई की पहले बल्लेबाजी
टॉस का सिक्का उत्तरांखड़ के पक्ष में उछला है और मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी. यानी रोहित शर्मा जल्द ही आपको एक्शन में दिखाई देंगे.
Mumbai vs Uttarakhand Vijay Hazare Trophy 2025-26 Highlights: विजय हजारे टूर्नामेंट में मुंबई का दमदार प्रदर्शन जारी है. दूसरे मैच में शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में मुंबई ने उत्तराखंड को धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 331 रन लगाए.
टीम की ओर से हार्दिक तमोर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 82 गेंदों में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, सरफराज खान ने 55 और मुशीर खान ने 55 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, इस लक्ष्य के जवाब में उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर और मुशीर खान ने दो-दो विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines