हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान, यशस्वी जायसवाल बाहर

Mumbai Squad: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अगले मैच के लिए मुंबई के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव को फिर स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. आयुष म्हात्रे और यशस्वी जायसवाल बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अंगकृष रघुवंशी और सूर्यांश शेडगे मुंबई टीम में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन
मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान किया है, जिसमें सूर्या को फिर जगह नहीं मिली है (Image: ANI)

Mumbai Squad: सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के जरिए घरेलू सीजन की शुरुआत हुई है. सूर्यकुमार दोबारा टीम इंडिया में जगह बनाना चाहते हैं, जिस वजह से उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में खुद को सिलेक्शन के लिए उपलब्ध किया है. सूर्या को रणजी के पहले मैच के लिए मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी. हालांकि, सभी को उम्मीद थी कि दूसरे मुकाबले के लिए पूर्व भारतीय कप्तान को जरूर चुना जाएगा, लेकिन ऐसा भी हुआ.

सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली मुंबई टीम में जगह

सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में जगह नहीं मिल रही है. चडीगढ़ के खिलाफ पहले मैच के लिए जब टीम का ऐलान हुआ था, तो सूर्या का नाम न देखकर हर कोई हैरान था. सूर्या ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया था, इसके बावजूद उन्हें नहीं चुना गया. चीफ सिलेक्टर राजेश पवार ने बताया था कि वह पहले सूर्या को रेड-बॉल क्रिकेट में लय हासिल करते हुए और MCA क्लब टूर्नामेंटों में खेलते हुए देखना चाहते हैं, जिसके बाद उनके चयन पर विचार किया जाएगा.

सूर्या ने लोकल टूर्नामेंट खेलना शुरू कर दिया है. इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अगले मैच के लिए जब मुंबई के स्क्वाड का ऐलान हुआ, तो एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का नाम गायब था. उन्हें दोबारा मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन

यशस्वी-आयुष बाहर

मुंबई के लिए इस सीजन का पहला रणजी मैच खेलने वाले यशस्वी जायसवाल और आयुष म्हात्रे स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. यशस्वी न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया A का हिस्सा हैं, जिस वजह से वह अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे. इसके अलावा उपकप्तान आयुष म्हात्रे को चडीगढ़ के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिस वजह से वह भी उपलब्ध नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘रील के चक्‍कर में ठुक जाओगे…’ वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

विज्ञापन

मुंबई के चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को जगह दी है. सूर्यांश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया A की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद रणजी ट्रॉफी मैच के लिए उपलब्ध थे, जिस वजह से उन्हें स्क्वाड में जगह मिली. वहीं, रघुवंशी ने सीके नायडू ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर अपनी जगह बनाई.

कैसा है मुंबई का स्क्वाड?

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मैच के लिए मुंबई की टीम: सिद्धेश लाड (c), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (wk), हार्दिक तमोरे (wk), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तरमाले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगेगा एक और ‘कलंक’? आखिरी T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola