हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL Auction 2026 MI Full Squad: मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड यहां देखें, हरमनप्रीत कौर की टीम तीसरी ट्रॉफी जीतने को है तैयार 

WPL Auction 2026 MI Full Squad: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन चल रहा है. जहां पर सभी की नजरें 2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस विमेंस टीम पर है. कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए इस ऑक्शन में करोड़ों खर्च कर रही हैं. नीता अंबानी और आकाश अंबानी की जोड़ी ने ऑक्शन में एक बार फिर से कमाल का काम किया है. जिसके कारण ही टीम मजबूत नजर आ रही हैं. 

विज्ञापन
mumbai indians full team list

WPL Auction 2026 MI Full Squad: विमेंस प्रीमियर लीग के अब तक 3 सीजन खेले गए हैं. जिनमें से 2 बार मुंबई इंडियंस विमेंस टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. भारतीय दिग्गज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई की टीम ने ऑक्शन से पहले 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. फ्रेंचाइजी इस मेगा ऑक्शन में जिसके कारण ही 5.75 करोड़ के पर्स के साथ उतरी थी. जिसके बाद भी फ्रेंचाइजी अच्छा टीम बनाते हुए नजर आ रही है. टेबल में एक बार फिर से फ्रेंचाइजी ने कमाल किया है. 

फ्रेंचाइजी ने पुराने खिलाड़ियों पर खेला दांव

नीता अंबानी और आकाश अंबानी से हमेशा की तरह अपने पुराने खिलाड़ियों पर ही दांव खेला. जिसके कारण ही एक बार फिर से न्यूजीलैंड की स्पिन ऑलराउंडर एमेलिया कर पर 3 करोड़ खर्च कर दिए. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को भी 60 लाख रुपये में दोबारा खरीद लिया. सायका इशाक को भी दोबारा मुंबई ने खरीद लिया है. मुंबई की टीम ने इसके साथ ही घरेलू क्रिकेटरों पर ही भरोसा जताया है. जिसके कारण ही कम बजट में मुंबई इंडियंस विमेंस ने अपना पूरा स्क्वाड बना लिया है. टीम की कप्तानी एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही रहने वाली हैं. हरमन इस बार ऑक्शन टेबल पर भी नजर आ रही थी. नीता अंबानी और आकाश अंबानी को सलाह देते हुए भी हरमन नजर आईं.

ऑक्शन से पहले रिटेन हुई खिलाड़ी 

हरमनप्रीत कौर – Rs. 2.5 करोड़
नैट साइवर-ब्रंट – Rs. 3.5 करोड़
अमनजोत कौर – Rs. 1 करोड़
हेली मैथ्यूज – Rs. 1.75 करोड़
जी. कमलिनी (अनकैप्ड) – Rs. 50 लाख

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WPL Auction 2026 RCB Full Squad: यहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड, स्मृति मंधाना की टीम ने पूरी की दोबारा ट्रॉफी उठाने की तैयारी 

ऑक्शन में खरीदी गई खिलाड़ी

एमेलिया कर-3 करोड़
शबनिम इस्‍माइल- 60 लाख
संस्‍कृति गुप्‍ता- 20 लाख
संजीवन सजना-75 लाख
राहिला फिरदौस-10 लाख
निकोल कैरी- 30 लाख
पूनम खेमनार-10 लाख
गुनालन कमलिनी- 50 लाख
सायका इशाक- 30 लाख
निकोला कैरी- 30 लाख
त्रिवेणी वशिष्ठ- 20 लाख

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WPL Auction 2026 UPW Full Squad: यूपी वॉरियर्स का पूरा स्क्वाड यहां देखें, पहली बार ट्रॉफी जीतने की कर रही है तैयारी 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola