नादिन डी क्लार्क ने आखिरी ओवर में 18 रन कूटते हुए जीत को मुंबई इंडियंस के जबड़े से छीन लिया है. आरसीबी ने टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया है. क्या कमाल की पारी डी क्लार्क के बल्ले से. 44 गेंदों में वह 63 रन बनाकर नाबाद रहीं.
निकोला कैरी ने श्रेयंका पाटिल को भी सिर्फ एक रन के स्कोर पर चलता कर दिया है. अब यहां से मुंबई की जीत पक्की लगने लगी है.
---विज्ञापन---
20 रनों के स्कोर पर अरुंधति रेड्डी को निकोला कैरी ने पवेलियन की राह दिखा दी है. मुंबई इंडियंस को सही समय पर बड़ा विकेट हाथ लगा है.
13 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 92 रन लग चुके हैं. नादिन डी क्लार्क 16 और अरुंधति रेड्डी 11 रन बनाकर खेल रही हैं. यहां से अब गेयर बदलने की जरूरत है वरना मैच हाथ से फिसलता चला जाएगा.
---विज्ञापन---
अमेलिया केर ने एक ही ओवर में आरसीब को दो बड़े झटके दे डाले है. स्पेल की पहली ही गेंद पर राधा यादव को क्लीन बोल्ड करने के बाद अमेलिया ने चौथी बॉल पर ऋचा घोष को भी चलता कर दिया है.
लीजिए आरसीबी ने अब अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है. हेमलता 7 रन बनाकर चलती बनी हैं. मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता अमनजोत कौर ने दिलाई है.
---विज्ञापन---
शुरुआती 3 ओवर में 40 रन कूटने के बाद आरसीबी अब फंसती हुई दिखाई दे रही है. मंधाना के बाद अब ग्रेस हैरिस भी पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं. हैरिस अच्छी लय में दिख रही थीं और 12 गेंदों में 25 रन कूट चुकी थीं.
स्मृति मंधाना की 13 गेंदों में खेली गई 18 रनों की पारी का अंत हो गया है. शबनम इस्माइल ने मुंबई इंडियंस को पहली और बड़ी सफलता दिला दी है.
---विज्ञापन---
3 ओवर में ही आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 40 रन लग गए हैं. हैरिस और स्मृति मंधाना में मानो तेजी से रन बनाने की होड़ सी मची हुई है. मंधाना ने 10 गेंदों में 18 तो हैरिस ने इतनी ही बॉल पर 21 रन ठोक डाले हैं.
आरसीबी को स्मृति मंधाना ग्रेस हैरिस ने तूफानी शुरुआत दिलाई है. पहले ही ओवर में 11 रन स्कोर बोर्ड पर लग गए हैं.
---विज्ञापन---
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 154 रन लगाए हैं. टीम की ओर से सजीवन सजाना ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, निकोला कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन जड़े.
25 गेंदों में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद सजीवन अब पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं. हालांकि, सजीवन की इस पारी ने मुंबई इंडियंस को इस मैच में वापस ला खड़ा किया है.
---विज्ञापन---
17 ओवर के बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 126 रन लग चुके हैं. सजीवन शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और 18 गेंदों में 38 रन बना चुकी हैं. वहीं, निकोला कैरी भी अच्छी लय में दिखाई दे रही हैं.
15 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं. निकोला कैरी 17 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रही हैं, जबकि सजीवन सजना ने 10 गेंदों में 15 रन बना लिए हैं.
---विज्ञापन---
28 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद जी कमलिनी की पारी का भी अंत हो गया है. श्रेयंका पाटिल ने दिलाई है आरसीबी को तीसरी सफलता. क्या कमाल की गेंदबाजी कर रही हैं बेंगलुरु की बॉलर्स.
9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. स्कोर बोर्ड पर 52 रन लग चुके हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 और जी कमलिनी 29 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं. एमाई को एक बड़ी साझेदारी की सख्त जरूरत है.
---विज्ञापन---
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग गया है. नैट सीवर ब्रंट बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठी हैं. नैट सीवर सिर्फ 4 रन ही बना सकीं. मुंबई ने दो बड़े विकेट पावरप्ले के अंदर ही गंवा दिए हैं.
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. लॉरेन बेल को लगातार अच्छी गेंदबाजी करने का इनाम मिला है. अमेलिया केर 15 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं.
---विज्ञापन---
क्या कमाल के 2 ओवर अब तक लॉरेन बेल ने फेंके हैं. 3 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर महज 11 रन लगे हैं. 2 ओवर के स्पेल में बेल ने सिर्फ एक रन खर्च किया है. यह हाल पावरप्ले के अंदर रहा है.
धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज हो चुका है. अमेलिया केर और कमलिनी की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
---विज्ञापन---
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore WPL 2026 Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आरसीबी ने रोमांच से भरे मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 154 रन लगाए. टीम की ओर से सजीवना ने 25 गेंदों पर 45 रन जड़े, तो निकोला कैरी ने 40 रनों की अहम पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लार्क ने 26 रन देकर चार बड़े विकेट चटकाए.
---विज्ञापन---
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तो धमाकेदार रही और स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने 3 ओवर में ही 40 रन कूट डाले. हालांकि, इसके बाद टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. मगर अंतिम ओवरों में गेंद से कमाल का प्रदर्शन करने वालीं नादिन क्लार्क ने बल्ले से भी अपने जौहर दिखाए और 44 गेंदों में 63 रन ठोकते हुए आरसीबी को 3 विकेट से जीत दिलाई. उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में 20 रन कूटते हुए जीत को मुंबई के जबड़े से छीन लिया.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---