Live Updates
MI-W vs GG-W LIVE: हरमनप्रीत पलट रहीं बाजी
राजेश्वरी गायकवाड़ के ओवर में हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी ने 4 चौके जमाते हुए मैच को पूरी तरह से पलट दिया है. अब अगले 2 ओवर में जीत के लिए मुंबई को सिर्फ 14 रनों की दरकार है.
MI-W vs GG-W LIVE:हरमनप्रीत का अर्धशतक पूरा
हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. हरमन का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है. जब हरमनप्रीत क्रीज पर हैं तब तक यह मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है.
MI-W vs GG-W LIVE: रोमांचक हुआ मुकाबला
15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर 134 रन लग चुके हैं. हरमनप्रीत कौर 47 रन ठोक चुके हैं, जबकि निकोला कैरी 15 रन बनाकर उनका साथ निभा रही हैं. मुंबई को अगर जीत चाहिए तो हरमनप्रीत का क्रीज पर खड़ा रहना जरूरी है.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई को लगा बड़ा झटका
26 गेंदों में 40 रन बनाकर अमनजोत कौर पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं. यह बडा विकेट गुजरात के साथ एकदम सही समय पर लगा है. सोफी डिवाइन ने साझेदारी का अंत कर दिया है.
MI-W vs GG-W LIVE: 10 ओवर बाद मुंबई 88/2
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर 88 रन लग गए हैं. अमनजोत कौर 34 पर पहुंच चुके हैं, जबकि हरमनप्रीत कौर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: 8 ओवर बाद मुंबई 62/2
8 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस के स्कोर बोर्ड पर 62 रन लग चुके हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर खेल रही हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस की टीम पावरप्ले में ही दूसरा झटका लगा है. हेली मैथ्यूज 12 गेंदों में 22 रन बनाकर काश्वी गौतम की गेंद पर सोफी डिवाइन को कैच थमा बैठी. इसी के साथ मुंबई की दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका
मुंबई इंडियंस की विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज जी कमलिनी सस्ते में पवेलियन लौट गई हैं. जी कमलिनी सिर्फ 13 रन बनाकर स्टम्स आउट हो गई. मुंबई की टीम को 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करना है.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई की पारी हुई शूरू, रेणुका ने हाथ में है नई गेंद
मुंबई इंडियंस वूमेन टीम 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. मुंबई इंडियंस के लिए जी कमलिनी और हेली मैथ्यूज बल्लेबाजी करने उतरी हैं. वहीं गुजरात के लिए पहला ओवर रेणुका ठाकुर डाल रही हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई के सामने 193 रनों का लक्ष्य
पारी के आखिरी ओवर में भारती फूलमाली ने चौके-छक्कों की बौछार करते 23 रन बटोर डाले. फूलमाली ने सिर्फ 15 गेंदों में 36 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिसके दम पर गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 192 रन लगाए हैं. जीत के लिए मुंबई को 193 रन बनाने होंगे.
MI-W vs GG-W LIVE: आयुषी सोनी रिटायर्ड आउट
आयुषी सोनी डब्ल्यूपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वालीं पहली बैटर बन गई हैं. 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाने की वजह से उन्हें गुजरात टीम ने वापस ड्रेसिंग रूम में बुला लिया.
MI-W vs GG-W LIVE: 14 ओवर बाद गुजरात 124/4
14 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स के स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 124 रन लग गए हैं. वेयरहम 20 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: गुजरात को लगा दोहरा झटका
बेहतरीन लय में दिख रहीं कनिका 18 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. गुजरात को दो बड़े झटके एक साथ लग गए हैं. मुंबई इंडियंस ने जोरदार पलटवार किया है.
MI-W vs GG-W LIVE: गार्डनर लौटीं पवेलियन
कप्तान एश्ले गार्डनर 20 रन बनाकर आउट हो गई हैं. गुजरात को यह बड़ा झटका लगा है. गार्डनर क्रीज पर सेट दिख रही थीं. निकोला कैरी ने मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता दिला दी है. 97 के स्कोर पर गुजरात ने गंवाया है तीसरा विकेट.
MI-W vs GG-W LIVE: बेथ मूनी आउट
बेथ मूनी 26 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं. गुजरात जायंट्स ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. अमेलिया केर ने पावरप्ले खत्म होते ही दिलाई है मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता.
MI-W vs GG-W LIVE: गुजरात के नाम रहा पावरप्ले
6 ओवर के पावरप्ले में गुजरात जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 62 रन लगा डाले हैं. बेथ मूनी ने 20 गेंदों में 32 रन जड़ दिए हैं, तो कनिका 9 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रही हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: 4 ओवर बाद गुजरात 40/1
4 ओवर में गुजरात जायंट्स के स्कोर बोर्ड पर 40 रन लग चुके हैं. कनिका ने सिर्फ 6 गेंदों में 15 रन ठोक डाले हैं, जबकि बेथ मूनी भी 15 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं.
MI-W vs GG-W LIVE: गुजरात की पारी शुरू
गुजरात जायंट्स की पारी का आगाज हो चुका है. बेथ मूनी और सोफी डिवाइन की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई की पहले गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.
MI-W vs GG-W LIVE: सोफी डिवाइन से होगी धमाकेदार प्रदर्शन की आस
सोफी डिवाइन ने आखिरी मैच में बल्ले से जमकर तबाही मचाई थी. डिवाइन के बल्ले से 42 गेंदों में 95 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जो दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अहम साबित हुई थी. एक बार फिर गुजरात को अपनी इस बैटर से ऐसी ही ताबड़तोड़ इनिंग की उम्मीद होगी.
MI-W vs GG-W LIVE: इतिहास पलटने उतरेगी गुजरात जायंट्स
गुजरात जायंट्स आजतक डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सकी है. हालांकि, टीम की हालिया फॉर्म को देखते हुए गुजरात के पास आज अच्छा मौका होगा.
MI-W vs GG-W LIVE: मुंबई बनाम गुजरात
जीत के विजय रथ पर सवार गुजरात जायंट्स की भिड़ंत आज मुंबई इंडियंस के साथ होनी है. गुजरात ने अब तक दो मैचों में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है. दूसरी ओर, पहला मैच हारने के बाद हरमनप्रीत की सेना भी जीत की पटरी पर लौट आई है.
Mumbai Indians vs Gujarat Giants WPL 2026 Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से धूल चटाई. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 71 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, निकोला कैरी ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन जड़े. अमनजोत कौर ने भी 40 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले गुजरात जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 192 रन लगाए. टीम की ओर से जॉर्जिया वेयरहम ने नाबाद 43 रन जड़े, तो भारती फूलमाली ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 36 रनों की आतिशी पारी खेली. मुंबई ने लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है, जबकि गुजरात को पहली हार का मुंह देखना पड़ा है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
27 mins agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
29 mins agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 hr agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
2 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
2 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
3 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines