Mumbai Indians Team New Entry: आईपीएल 2024 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। जहां कुछ दिन पहले टीम ने राजस्थान के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा को शेन बॉन्ड के साथ ट्रेड किया था। वहीं अब एक और स्टार खिलाड़ी को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। वेस्टइंडीज के इस घातक ऑलराउंडर ने अब केएल राहुल की कप्तानी और गौतम गंभीर की मेंटोरशिप वाली फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया है।
कौन है वो ऑलराउंडर?
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को अब मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया है। आईपीएल ने इसकी जानकारी अपनी एडवाइजरी में दी और बताया कि,’रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस की टीम में ट्रेड किया गया है। उन्होंने चार आईपीएल मुकाबले खेले हैं। वह लखनऊ और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं। उन्हें 50 लाख की फीस पर ट्रेड किया गया है।’
यह भी पढ़ें:- ‘Bowler Of The World Cup’; बेन स्टोक्स ने शमी को दी खास उपाधि; ‘लाला’ ने इंग्लिश स्टार को किया था खूब परेशान
कैसा है रोमारियो शेफर्ड का करियर रिकॉर्ड?
रोमारियो शेफर्ड के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो वह 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम 301 रनों के साथ 31 विकेट दर्ज हैं। वहीं वह वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए 25 मैचों में 284 रन बनाने के साथ 20 विकेट ले चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बात करें तो वह एक आतिशी बल्लेबाज के साथ-साथ शानदार गेंदबाज भी हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘Sara…Sara’ के लग रहे थे नारे, विराट कोहली ने शुभमन गिल की तरफ किया इशारा; क्राउड से की खास मांग
उनके टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल के चार मैचों में 58 रन बनाए और तीन विकेट लिए। इसके अलावा ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वह 99 मैच खेलते हुए 866 रन बना चुके हैं। वहीं उनके नाम 109 विकेट भी दर्ज हैं। वह आईपीएल के अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग, यूएई टी20 लीगी और एसए टी20 टूर्नामेंट में भी खेल चुके हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
32 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines