MI Team Name Change: IPL के अलावा भी मुंबई इंडियंस अलग-अलग क्रिकेट लीग में धमाल कर रही हैं। यूनाइटेड स्टेट्स से लेकर यूएई तक हर देश के क्रिकेट टूर्नामेंट में MI की टीम नजर आती है। साल की शुरुआत में नीता अंबानी ने इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में टीम खरीदी थी और मौजूदा सीजन में पहले वाले नाम के साथ ही ये टीम खेल रही है। हालांकि, अगले साल से नए नाम के साथ शुरुआत की जाने वाली है।
MI की टीम नए नाम के साथ मचाएगी बवाल!
मुंबई इंडियंस ने द हंड्रेड में टीम खरीदी है, जिसका नाम ओवल इनविंसिबल्स है। उनके पास इस टीम की 49% हिस्सेदारी है और अन्य लीग की तरह MI यहां भी अपना दबदबा बनाना चाहती है। इसी वजह से ओवल इनविंसिबल्स नाम में चेंज देखने को मिलेगा। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टीम का नाम ‘MI लंदन’ कर दिया जाएगा। अगले सीजन से यह चेंज हो सकता है। अभी ओवल की जर्सी एकदम अलग है और अगले सीजन से MI की ब्रांडिंग के साथ ब्लू रंग की जर्सी को लाया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस की किन-किन लीग में हैं टीमे?
मुंबई इंडियंस ने IPL के साथ क्रिकेट जगत में कदम रखा था। इसके बाद विमेंस प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम खरीदी। इसके अलावा अन्य देशों की लीग में भी MI फ्रेंचाइजी का जलवा है। उनकी SAT20 में एमआई केपटाउन, आईएलटी20 की एमआई न्यूयॉर्क, आबु धाबी टी20 लीग की एमआई एमिरेट्स नाम की टीम मौजूद है। अब अगले साल एमआई लंदन की एंट्री हो सकती है।
ओवल इनविंसिबल्स का द हंड्रेड 2025 में कैसा रहा है प्रदर्शन?
ओवल इनविंसिबल्स ने द हंड्रेड 2025 में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में अब तक हिस्सा लिया है और 5 में जीत दर्ज की है, वहीं एक में उन्हें हार मिली है। टीम की कप्तानी इस समय सैम बिलिंग्स संभाल रहे हैं। ओवल इनविंसिबल्स में विल जैक्स, सैम करन, जॉर्डन कॉक्स, रशीद खान जैसे कई सारे स्टार खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें:- कप्तान बनने को लेकर श्रेयस अय्यर के नाम पर नहीं कोई चर्चा, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines