Hardik Pandya: IPL 2026 के समापन के बाद से ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहें सामने आ रही हैं. पांड्या के KKR, CSK समेत अलग-अलग टीमों में ट्रेड होने की रिपोर्ट्स भी आईं. ऐसा लग रहा है कि हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने वाले हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी और अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद हार्दिक MI नहीं छोड़ रहे हैं.
MI ने शेयर की हार्दिक पांड्या से जुड़ी पोस्ट
मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर हार्दिक पांड्या से जुड़ी पोस्ट डाली. उन्होंने पांड्या की MI जर्सी में तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘Memo: Make it HP coded.’ हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. इसके बावजूद MI का पांड्या की तस्वीरें शेयर करना संकेत दे रहा है कि पांड्या के ट्रेड होने की खबरों में कोई दम नहीं है और वह शायद IPL 2027 सीजन में MI के लिए ही खेलें.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं सारांश जैन, जीत के बावजूद प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
फैंस लगा रहे हार्दिक के MI में रहने के कयास
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसके बाद खबर आई थी कि पांड्या अब MI का हिस्सा नहीं रहेंगे. हालांकि, MI की हालिया पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि पांड्या 5 बार की चैंपियन टीम के साथ ही रहेंगे. नीचे आप फैंस के कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:
एक फैन ने लिखा, ‘साबित होता है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे.’
MI फैन ने कमेंट में लिखा, ‘हार्दिक पांड्या हमेशा मुंबई इंडियंस के रहेंगे.’
एक प्रशंसक ने लिखा, ‘इसका मतलब यह है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से रिलीज नहीं होने वाले हैं.’
दिसंबर 2026 में IPL के अगले सीजन को लेकर ऑक्शन होने वाला है. इससे पहले साफ हो जाएगा कि पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए अगला सीजन खेलेंगे या किसी नई टीम में उनकी एंट्री होगी.
ये भी पढ़ें:- मानव सुथार ने चकनाचूर कर दिया हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड, 17 साल बाद हुआ बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines