Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान बदले जाने की बातें हो रही हैं. हार्दिक पांड्या का MI छोड़ना लगभग तय नजर आ रहा है, जिस वजह से टीम जरूर नए कप्तान की तलाश में होगी. हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट रोहित शर्मा को IPL 2027 के लिए कप्तानी सौंपने वाली है. अब इन खबरों पर मुंबई इंडियंस ने विराम लगाया है और साफ कर दिया है कि कप्तानी को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी अपडेट सामने आया है.
रोहित शर्मा नहीं बनेंगे MI के अगले कप्तान!
एनडीटीवी से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के सूत्रों ने साफ कर दिया कि रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की रिपोर्ट्स गलत हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि IPL के अगले सीजन के लिए कप्तान को लेकर कोई भी बातचीत नहीं हुई है. अगर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़ देते हैं, तो MI के पास रोहित शर्मा के अलावा भी कप्तानी के लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. रिपोर्ट में यह बात भी बताई गई है कि सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा MI के अगले कप्तान बनने की दौड़ में आगे हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी एक दावेदार हैं.
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर भी आया अपडेट
हार्दिक पांड्या को IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था. इसके बाद MI को उस तरह के नतीजे नहीं मिले, जैसी उन्होंने उम्मीद की थी. बताया जाता है कि हार्दिक पांड्या के रिश्ते भी टीम के साथ खराब हो गए और उन्होंने MI छोड़ने का मन बना लिया है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस के सूत्र ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि टीम हार्दिक पांड्या के ट्रेड की संभावनाओं पर नजर रख रही है और दूसरी टीमें उन्हें अपने साथ शामिल करने के लिए अच्छी डील का इंतजार कर रही हैं. अब तक MI को पांड्या के लिए कोई सही डील नहीं मिली है.
कब होगा IPL ऑक्शन?
मुंबई इंडियंस के लिए पिछला IPL सीजन अच्छा नहीं रहा था, जिस वजह से वह अपने स्क्वाड में अब कुछ बदलाव करना चाहेंगे. बताया जा रहा है कि नवंबर के मध्य तक सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी. इसके बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते में IPL 2027 के मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. इससे पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. MI ऑक्शन के जरिए अपनी टीम मजबूत करना चाहेगी.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines