हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Mumbai Indians: रोहित शर्मा नहीं! हार्दिक-सूर्या की गैरमौजूदगी में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन खराब प्रदर्शन कर रही है. हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि उनसे टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है. ऐसे में सवाल ये है कि रोहित और सूर्या के अलावा टीम ऐसे कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो कि कप्तान बनाए जा सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बेहद ही खराब दौर से गुजर रही है. पिछले सीजन टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी लेकिन इस सीजन ऐसा होना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है. टीम ने इस सीजन अब तक खेले 10 मैचों में से केवल 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है तो वहीं 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पॉइंट्स टेबल में टीम 9वें नंबर पर है. इसी बीच टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के चलते पिछला मैच नहीं खेल पाए थे और आरसीबी के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में सवाल ये है कि मुंबई की कप्तानी कौन कर सकता है.

रोहित और सूर्या नहीं करेंगे कप्तानी

रोहित शर्मा को हटाकर ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी. रोहित चोट के चलते कई मैचों से बाहर रहे थे तो ऐसे में उनको मैनेजमेंट कप्तानी नहीं सौंपेगा. दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म उनके खिलाफ जाता हुआ दिख रहे है. उन्होंने अब तक खेले 10 मैचों में 195 रन बनाए हैं. ऐसे में वो उन्हें अगले मैच से भी बाहर किया जा सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में कौन से 3 खिलाड़ी MI की कप्तानी कर सकते हैं. 

तिलक वर्मा

स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए कई सीजन रनों का अंबार लगाया है. टीम उनको बीते कई सालों से बैक कर रही है, ऐसे में अगर उनको मुंबई इंडियंस की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी जाए तो चौंकने वाली बात नहीं होगी. साल 2024 में वो इंडिया ए की कप्तानी कर चुके हैं तो वहीं मेन्स टी20 इंमर्जिंग एशिया कप में भी कप्तानी कर चुके हैं.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है. वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं. हाल ही में उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी. हालांकि, इस सीजन वो अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं और केवल 3 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. 

रियान रिकल्टन

साउथ अफ्रीका के युवा सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन का बल्ला इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए जमकर गरज रहा है. उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 380 रन जड़े हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है. इसी के साथ उनके पास घरेलू टी20 लीग में कप्तानी का अनुभव भी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- क्रिकेट करियर और पढ़ाई के बीच, IPL में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी-अर्जुन तेंदुलकर जैसे यंग प्लेयर कैसे करते हैं टाइम मैनेजमेंट?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola