नई दिल्ली. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने दिव्या सिंह को अपने जीवन संगिनी के रूप में स्वीकार किया है। क्यूट कपल्स ने मंगलवार को गोरखपुर के एक बड़े रिजॉर्ट में एक दूसरे का जीवन भर के लिए हाथ थामा। बताया जा रहा है बाराती मुकेश कुमार के मूल गांव छपरा बिहार से चलकर गोरखपुर पहुंचे थे। शादी के दौरान बिहार की पूरी संस्कृति नजर आई। पहले मंडप में वैवाहिक रीति रिवाज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके पश्चात तिलकोत्सव की रस्म पूरी हुई। इन सब के बाद जयमाला की प्रक्रिया पूरी की गई। यहां मुकेश ने दिव्या को वरमाला पहनाते हुए अपने जीवन संगिनी के रूप में हमेशा के लिए स्वीकार कर लिया।
शादी समारोह में शामिल हुए गोपालगंज के प्रमोद कुमार का कहना है कि मुकेश और दिव्या अगल-बगल के गांव से ताल्लुक रखते हैं। दिव्या छपरा के रसूलपुर गांव की रहने वाली हैं। शादी से पहले भी ये क्यूट कपल्स एक दूसरे को जानते थे। अपने परिवार में मुकेश शादी के लिए एकलौते सदस्य बचे हुए थे। अब वह भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुकेश अपने भाइयों में सबसे छोटे थे।
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तुरंत बाद यहां रवाना होगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे 6 मुकाबले, पढ़ें पूरा कार्यक्रम
मुकेश ने शादी के लिए ली है खास छुट्टी:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए मुकेश कुमार को भारतीय बेड़े में शामिल किया गया था। शुरुआती दोनों मुकाबलों में उन्होंने ब्लू टीम के लिए शिरकत भी की। हालांकि, तीसरे मुकाबले से पूर्व उन्होंने बोर्ड से खास रिक्वेस्ट करते हुए छुट्टी मांगी थी। बोर्ड ने उनकी छुट्टी स्वीकार भी कर ली थी। जिसके बाद उनकी जगह पर दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया।
मुकेश कुमार आईपीएल के दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिरकत कर चुके हैं। आगामी सीजन के लिए भी उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है। उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित लीग में अबतक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 10 पारियों में सात सफलता हाथ लगी है।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
3 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
5 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
6 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
6 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines