Mukesh Choudhary: ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला श्रीनगर में खेला जा रहा है. 1 अक्टूबर से मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. रेस्ट ऑफ इंडिया की अगुवाई ऋषभ पंत कर रहे हैं. वहीं, रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश चौधरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट हॉल अपने नाम कर जम्मू के खिलाफ शिकंजा कसा. चौधरी ने शानदार गेंदबाजी की और जम्मू को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. हालांकि इसके बाद भी जम्मू ने 41 रनों की बढ़त पहली पारी में हासिल कर ली.
मुकेश चौधरी का शानदार प्रदर्शन
रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए और जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने. उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी की और 4.10 की इकोनॉमी रेट के साथ 78 रन खर्च किए. इस दौरान चौधरी ने 2 मेडन ओवर भी फेंके.
ऐसा है मैच का हाल
पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम खासा प्रभावित नहीं कर सकी. टीम 68.1 ओवर में 237 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 118 गेंदों में 60 रन बनाए. इसके अलावा सनत सांगवान 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, सरफराज खान ने 97 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया और वह अर्धशतक से चूक गए. इसके बाद रविंचंद्रन स्मरण ने 83 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. अंत में आकाशदीप ने 24 गेंदों में 22 रन बनाए.
237 रनों के जवाब में उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने 64.2 ओवर में 278 रन बनाए और 41 रनों की बढ़त पहली पारी में हासिल कर ली. कप्तान पारस डोगरा ने जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अब्दुल समद ने 88 गेंदों में 57 रन बनाए. वहीं, लोन नासिर ने भी अंत में अच्छी बल्लेबाजी की और 58 गेंदों में तेज तर्रार 64 रन बनाए.
मुकेश चौधरी का करियर
मुकेश अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक 22 फर्स्ट क्लास मैच में 76 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 26 लिस्ट A मैच में उन्होंने 37 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 44 टी-20 मैच में उन्होंने 56 विकेट चटकाए हैं. मुकेश आईपीएल में सीएसके का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 8 मैच खेले और 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. आईपीएल करियर में उन्होंने अब तक 24 मैच में 25 विकेट चटकाए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines