ACB has Modified the Sanctions Imposed on Mujeeb, Naveen and Farooqi: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी और नवीन उल हक पर बड़ा एक्शन लिया था। बोर्ड का मानना था कि ये खिलाड़ी देश के बजाय ज्यादातर लीगो में शिकरत कर रहे थे। सीधे तौर पर समझे तो यह अपने देश के बजाय दूसरे देशों के लीग में पैसे के लिए ज्यादा ध्यान लगाते थे। खिलाड़ियों के इसी रवैये को देखते हुए उन्हें सेंट्रल कॉनट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया था। यही नहीं उन्हें अन्य लीगो में शिरकत के लिए एनओसी देने से भी मना कर दिया गया था।
हालांकि, बोर्ड ने अब अपने नियम में बदलाव करते हुए संसोधन किया है। नए नियम के तहत इन खिलाड़ियों को फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऑफर मिला है, बशर्ते वह अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों और एसीबी के हितों को ध्यान में रखेंगे। इसके अलावा नए नियम के तहत अब वह फ्रेंचाइजी लीग में भी हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड के इस फैसले के बाद अब यह साफ हो गया है कि ये तीनों खिलाड़ी आईपीएल में जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की टीम ने लिया बड़ा एक्शन, चैंपियन खिलाड़ी को कप्तानी से हटाया
बता दें मुजीब उर रहमान को हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने बेड़े में शामिल किया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज नवीन उल हक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए शिरकत करते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा फजलहक फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। एसआरएच की टीम ने फारूकी को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines