These 3 Players of Afghanistan will not be seen in IPL 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बोर्ड ने अपने तीन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शिरकत करने से बैन कर दिया है। इसका मलतब है अब ये तीनों क्रिकेटर आईपीएल में भी शिरकत नहीं कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा बैन किए गए खिलाड़ी मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक हैं। ये तीनों खिलाड़ी आगामी दो सालों तक किसी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शिरकत नहीं करेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट द्वारा यह फैसला राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर निजी हितों को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है।
आसान शब्दों में समझें तो बोर्ड के मुताबिक ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान क्रिकेट क्रिकेट के बजाय अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। ये खिलाड़ी पैसों के लिए दुनिया भर के लीग में शिरकत करते थे। जिसके बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया है। बोर्ड ने उनके सेंट्रल कांट्रैक्ट पर भी रोक लगाई है। उन्हें आगामी दो सालों तक किसी भी फ्रेंचाइजी लीग के लिए NOC नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर बताया- किसके सपने को पूरा करने के लिए बनीं क्रिकेटर
यही नहीं बोर्ड ने जारी NOC को भी रद्द कर दिया है। यानी साल 2024 के लिए जो उन्हें NOC प्राप्त थी, अब वह भी समाप्त हो गया है। इसका मतलब साफ नजर आ रहा है कि मुजीब, फारूकी और नवीन का जलवा अब आगामी आईपीएल सीजन में देखने को नहीं मिलेगा।
हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल ऑक्शन में केकेआर की टीम ने मुजीब उर रहमान को दो करोड़ की राशि में अपने साथ जोड़ा है। मुजीब के अलावा फजलहक फारूकी एसआरएच की टीम का हिस्सा हैं, जबकि नवीन उल हक लखनऊ सुपर जाइंटस के लिए शिरकत करते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
8 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
54 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines