Muhammad Zohaib Replaced By Haider Shah In UAE Team: आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएई कीटीम में मोहम्मद ज़ोहैब की जगह हैदर शाह को शामिल करने की मंजूरी दे दी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एक रिलीज में बुधवार 11 फरवरी को बिना कोई वजह बताए कहा गया, ‘हैदर, जिन्होंने 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, उनको जोहैब के टीम से हटने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है, क्योंकि खिलाड़ी की मेंटल हेल्थ और टीम वेलफेयर से जुड़ी दिक्कतों की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.’
ETC की मंजूरी जरूरी
किसी खिलाड़ी की जगह लेने के लिए इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी जरूरी है, तभी खिलाड़ी को ऑफिशियली टीम में शामिल किया जा सकता है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ETC में वसीम खान – ICC जनरल मैनेजर – क्रिकेट (ICC रिप्रेजेंटेटिव), गौरव सक्सेना (IBC रिप्रेजेंटेटिव), हेमांग अमीन (होस्ट रिप्रेजेंटेटिव), शॉन पोलक (इंडिपेंडेंट रिप्रेजेंटेटिव) शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- केशव महाराज की तरह भारतीय मूल की हैं उनकी वाइफ, इस इंडियन डांस आर्ट में माहिर, लेकिन पेशे से वकील
बदलाव के बाद यूएई की पूरी टीम
मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मोहम्मद अरफान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, हैदर शाह, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह.
ग्रुप डी में UAE
यूएई को टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में रखा गया है जिसमें उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और कनाडा है. यूनाइटेड अरब अमीरात को इस ग्लोबल टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा था.
T20 World Cup 2026 में UAE का पूरा शेड्यूल
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026: संयुक्त अरब अमीरात का पूरा कार्यक्रम
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू | लोकल टाइम | मैच का नतीजा |
| 10 फरवरी 2026 | न्यूज़ीलैंड बनाम संयुक्त अरब अमीरात | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | 15:00 बजे | न्यूजीलैंड 10 विकेट से जीता |
| 13 फरवरी 2026 | कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात | फिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली | 15:00 बजे | |
| 16 फरवरी 2026 | अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात | फिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली | 11:00 बजे | |
| 18 फरवरी 2026 | दक्षिण अफ्रीका बनाम संयुक्त अरब अमीरात | फिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली | 11:00 बजे |
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
24 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
54 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines