Muhammad Waseem hits Most Sixes in 2023: साल 2023 के समाप्त होने में अब गिनती के महज चार दिन शेष रह गए हैं। चार दिन बाद नए साल का आगाज होगा। नए साल के शुरू होने से पूर्व बात करें इस साल क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा, तो द्विपक्षीय सीरीज में टीम इंडिया का बोलबाला रहा। यहां ब्लू टीम ने विपक्षी टीमों को जमकर धोया, लेकिन वह आईसीसी का कोई खिताब जीतने से इस साल भी दूर रही। उम्मीद थी इस बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इस सूखे को खत्म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
खैर भारतीय टीम का इस साल क्रिकेट के मैदान में जलवा रहा। ब्लू टीम ने 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाए। वह एक कैलेंडर ईयर में 250 छक्के मारने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। यानी टीम इंडिया से पहले इस खास कारनामे को किसी ने टीम ने अंजाम नहीं दिया था।
यह भी पढ़ें- VIDEO: मिचेल स्टार्क आईपीएल ऑक्शन में करोड़पति क्या बने, लाइव टीवी में साथी खिलाड़ियों ने छेड़ना किया शुरू
भारतीय टीम के साथ-साथ इस साल भारतीय खिलाड़ियों का भी जलवा रहा। खासकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का। शर्मा ने इस साल जमकर छक्के उड़ाए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं।
अब आपको यह जानने की काफी उत्सुकता हो रही होगी कि अगर रोहित शर्मा टॉप पर नहीं है तो पहले स्थान पर कौन है? तो खास लिस्ट में पहले स्थान पर यूएई के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम का नाम आता है। वसीम साल 2023 में कुल 45 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस बीच उनके बल्ले से 98 छक्के निकले।
टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में मिलाकर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर ‘हिटमैन’ शर्मा का नाम आता है। शर्मा के बल्ले से इस साल 35 मुकाबलों में कुल 80 छक्के निकले। तीसरे स्थान पर नेपाल के युवा खिलाड़ी कुसल माल्ला हैं। माल्ला के बल्ले से 34 मैच में 65 छक्के आए हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines