ODI World Cup 2023: ‘इजराइल और हमास’ के बीच जारी लड़ाई वर्ल्ड कप 2023 में चर्चा का विषय बन गया है। इस मुद्दे को पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने उछाला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए गाजा पर अपना विचार साझा किया है। 31 वर्षीय विकेटकीपर खिलाड़ी ने लिखा है, ‘यह (शतक) गाजा में हमारे भाई और बहनों के लिए समर्पित है. टीम की जीत में योगदान देकर काफी खुश हूं. इसका क्रेडिट पूरी टीम और खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को जाता है.’
शतक के बाद रिजवान का आया बयान:
मोहम्मद रिजवान का यह बयान श्रीलंका के खिलाफ खेले गए उम्दा शतकीय पारी के बाद आया है। वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 10 अक्टूबर को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मे खेला गया। इस मुकाबले में रिजवान ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 121 गेंदों का सामना किया। इस बीच नाबाद 131 रन बनाने में कमायाब रहे।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: मैच शुरू होने से पहले भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने रखा 2 मिनट का मौन, क्या था खास कारण
हमास के लड़ाकों ने किया हमला:
हाल ही में हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में करीब 900 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। हमले से बौखलाई इजरायली सेना भी इसका जवाब दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हमास ने इजराइल के करीब 20 स्थानों को अपना निशान बनाया था। जिन स्थानों को हमास ने सबसे ज्यादा निशाना बनाया, उनमें किबुत्ज बीरी, स्देरोट, कफार अज्जा, नीर ओज और नोवा फेस्टिवल का नाम शामिल था।
फैंस कर रहे हैं कार्रवाई की मांग:
फैंस को रिजवान का बयान कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें आईसीसी इवेंट के दौरान खिलाड़ियों से बिल्कुल राजनीतिक बयान की उम्मीद नहीं की जाती है। अगर कोई ऐसा करते हैं तो आईसीसी उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का अधिकार रखती है। पिछले कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ यह देखा जा चुका है। इसमें धोनी और मोइन अली जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines