MS Dhoni is Holidaying in Dubai with Family: एमएस धोनी की तरह ही उनकी नन्ही बेटी जीवा के भी सोशल मीडिया पर चाहने वालों की एक लंबी तादाद है। मौजूदा समय में माही अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। धोनी तो अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जल्दी शेयर नहीं करते, लेकिन पत्नी और बेटी को अक्सर ही उनकी तस्वीरें साझा करते हुए देखा जा सकता है।
हाल ही में जीवा के अकाउंट से उनके पिता के साथ उनकी कुछ तस्वीरें एवं वीडियो सामने आए। इन तस्वीरों एवं वीडियो में नन्ही जीवा अपने पिता के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक जीवा के वीडियो को करीब एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बेहद दिलचस्प है भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास, जानें हर सीजन का परिणाम
धोनी ने हाल ही में साक्षी के साथ अपने पैतृक गांव का किया था दौरा:
यह पहला मौका नहीं है जब धोनी को अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद लेते हुए देखा गया है। इससे पहले वह हाल ही में अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक घर गए थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।
क्यूट कपल ने सबसे पहले उत्तराखंड के नैनीताल शहर का दौरा किया। इसके बाद वह जैंती तहसील के ल्वाली गांव के लिए रवाना हुए। यहां वह लोग कई मंदिरों में भी गए। माही ने इस बीच अपने कुछ रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। दोपहर बाद वह अपने शहर के लिए रवाना हो गए।
धोनी जल्द ही आईपीएल में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। यहां वह चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते हुए दिख सकते हैं। माही की अगुवाई में पिछले साल सीएसके की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था। उनकी कोशिश रहेगी कि उनकी कप्तानी में इस साल भी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाए।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines