---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

CSK फैंस को मिली गुड न्यूज, एमएस धोनी की सर्जरी सफल, ऋषभ पंत से जुड़ा ये कनेक्शन

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी सफल हुई है। सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि ऑपरेशन ठीक से हुआ और भारत के पूर्व कप्तान पूरी तरह से फिट हैं। डिस्चार्ज होने से पहले वह कुछ और दिनों के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी सफल हुई है। सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि ऑपरेशन ठीक से हुआ और भारत के पूर्व कप्तान पूरी तरह से फिट हैं। डिस्चार्ज होने से पहले वह कुछ और दिनों के लिए अस्पताल में रहेंगे। धोनी आईपीएल 2023 सीजन के दौरान घुटने की समस्या से जूझते दिखे। उन्होंने नी-कैप भी पहने हुई थी।

बातचीत में ठीक लग रहे थे धोनी

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि गुरुवार सुबह सर्जरी के बाद उन्होंने धोनी से बात की। सीएसके के अधिकारी ने पुष्टि कर कहा- “ऑपरेशन के बाद मैंने उनसे बात की। मैं यह नहीं समझा सकता कि सर्जरी क्या है, लेकिन हमें बताया गया है कि यह एक की-होल सर्जरी है। वह हमारी बातचीत में ठीक लग रहे थे।”

---विज्ञापन---

ऋषभ पंत से जुड़ा कनेक्शन

खास बात यह है कि धोनी का कनेक्शन ऋषभ पंत से भी जुड़ा है। दरअसल, स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने पहले इसी तरह की समस्या के लिए ऋषभ पंत का ऑपरेशन किया था। उन्होंने अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी का ऑपरेशन किया। धोनी की पत्नी साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं। धोनी बुधवार (31 मई) शाम को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

---विज्ञापन---

लगभग दो महीने में ठीक हो जाएंगे धोनी

सीएसके प्रबंधन ने धोनी के इलाज की देखरेख के लिए अपनी टीम के डॉक्टर डॉ मधु थोट्टापिल को मुंबई में नियुक्त किया है। उनके पूरी तरह से ठीक होने के सही समय के बारे में फिलहाल सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि धोनी लगभग दो महीने में ठीक हो जाएंगे। सोमवार रात आईपीएल जीतने के बाद धोनी ने अगले साल वापस आने और अपने प्रशंसकों के लिए एक अंतिम सीजन खेलने का वादा किया। हालांकि उन्होंने कहा था कि ये तय करने के लिए उनके पास 9 महीने हैं।

First published on: Jun 01, 2023 08:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola