CSK को आईपीएल खिताब दिलाने के बाद एमएस धोनी मुंबई के इस अस्पताल में करा सकते हैं इलाज

MS Dhoni Injury

MS Dhoni Injury

नई दिल्ली: एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिला दिया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उस वक्त वह दर्द से जूझ रहे थे। मैच के बाद धोनी के पैरों में नी-कैप लगा हुआ दिखाई दिया। अब खबर है कि थाला घुटने की चोट के लिए इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट के दौरान नी कैप पहननी पड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, वह जल्द ही इसकी जांच के लिए अस्पताल जाएंगे। धोनी ने चोटिल घुटने के साथ आईपीएल 2023 में प्रवेश किया था। उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान नी कैप पहननी पड़ी। उन्हें बाएं घुटने पर भी भारी स्ट्रैपिंग के साथ देखा गया था। हालांकि, चोट के बावजूद धोनी ने आईपीएल 2023 में सभी 16 मैच खेले। अब चेन्नई के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

विज्ञापन

अगले साल फिर खेलना चाहते हैं आईपीएल 

आईपीएल 2023 फाइनल मैच के बाद प्रजेंटेशन में धोनी ने फैंस का दिल जीतने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि वह एक और साल के लिए वापस आना चाहेंगे। हालांकि इस मामले पर फैसला केवल दिसंबर के आसपास आईपीएल 2024 नीलामी से पहले लिया जाएगा।

धोनी 41 साल के हैं, लेकिन मैदान पर उनकी फिटनेस देखते ही बनती है। मैच के बाद प्रजेंटेशन में उन्होंने कहा- यदि आप परिस्थिति के अनुसार देखते हैं तो यह मेरे लिए रिटायरमेंट के ऐलान करने का सबसे अच्छा समय है। इस साल मैं जहां भी रहा हूं, जितना प्यार और स्नेह मुझे दिया गया है, मेरे लिए धन्यवाद कहना आसान होगा, लेकिन मेरे लिए सबसे मुश्किल काम अगले 9 महीने कड़ी मेहनत करना और वापसी करके कम से कम एक और आईपीएल सीजन खेलना है। हालांकि काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है, मेरे पास फैसला करने के लिए छह-सात महीने हैं और यह मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ