MS Dhoni Responds to Fan Who Asks Him to Support RCB in IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऑक्शन के दौरान सभी टीमों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा गया। आरसीबी की टीम भी इस नीलामी में काफी मशगूल नजर आई। फ्रेंचाइजी ने इस दौरान कुछ एक बड़े खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा। इसमें लॉकी फर्ग्यूसन और अल्जारी जोसेफ जैसे कुछ एक बड़े नाम शामिल हैं।
ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी के एक फैन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह धोनी से आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी जितवाने की बात कर रहा है। दरअसल, धोनी का नाम आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार है। वहीं आरसीबी के चाहने वालों की संख्या लाखों में है, लेकिन टीम को एक बार भी ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के बेटे समित का Cooch Behar Trophy में कहर, शतक से चूके, मगर टीम को दिलाई दमदार जीत
धोनी के इसी सफलता को देखते हुए आरसीबी का जबरा फैन उनसे मदद की गुहार लगाने से नहीं चूका। वीडियो में फैन को कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं पिछले 16 सालों से आरसीबी की टीम को पसंद कर रहा हूं। जैसे आपने चेन्नई की टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है, मेरी इच्छा है की आप यहां आएं और आरसीबी को सपोर्ट करते हुए टीम को एक बार खिताब दिलाएं।
आरसीबी के इस जबरा फैन के सवाल का धोनी ने भी काफी खूबसूरती से जवाब दिया है। माही ने कहा यह बहुत अच्छी टीम है, लेकिन क्रिकेट के मैदान में सबकुछ प्लान के तहत नहीं होता है। अगर टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों के खिलाड़ी उपलब्ध हैं तो वह टीम बेहद मजबूत है। दिक्क्त तब शुरू होती है जब खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल में सभी टीमों के पास समान मौका होता है। फिलहाल तो मेरी खुद की टीम में कई सारी समस्याएं हैं। इसलिए मैं सभी टीमों को बस ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा। इसके अलावा मैं कुछ और नहीं कर सकता हूं। अगर मैं किसी और टीम की मदद करता हूं तो सोचिए हमारे फैंस को कैसा महसूस होगा।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines