IPL 2024: धोनी की जगह CSK में लेगा स्टार खिलाड़ी! पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी अगर आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो उनकी जगह कौन होगा सीएसके का नया कप्तान। पूर्व क्रिकेट ने दिया जवाब।

MS Dhoni RCB IPL 2024 IPL Auction CSK

एमएस धोनी। (Social Media)

IPL 2024: आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। पिछले सीजन में धोनी ने अपनी कप्तानी में चौथी बार सीएसके को आईपीएल का खिताब जिताया था। पिछले सीजन के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।

विज्ञापन

लेकिन धोनी फैंस को नाराज नहीं किया और एक और आईपीएल सीजन खेलने का मन बनाया। लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर जब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे तो सीएसके की कमान किसके हाथों में होगी। जिसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर ने जवाब दिया है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर बोले पंत लेंगे धोनी की जगह

अक्सर फैंस के मन में ये सवाल बार-बार उठता है कि धोनी के बाद सीएसके की कमान किसके हाथ में होगी। जिसको लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता ने बड़ा दावा किया है। दीप दास गुप्ता ने कहा, “अगर चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 तक ऋषभ पंत मिल जाए तो आश्चर्यचकित न हों। एमएस धोनी और ऋषभ पंत बहुत करीब हैं। जाहिर तौर पर ऋषभ एमएस को पसंद करते हैं और एमएस भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वे एक साथ काफी समय बिताते हैं। उनका संबंध और ऋषभ की सोच बहुत समान है, यह देखते हुए कि वह बहुत आक्रामक और सकारात्मक है। वह हमेशा जीतने और न जाने क्या-क्या करने के बारे में बात करते रहते हैं।”

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी की बाच करे तो वो आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ है। अपनी कप्तानी में धोनी सीएसके को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जिता चुके हैं। ऐसे में अगर एमएस धोनी सीएसके को छोड़ते है तो वो चेन्नई के फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा। धोनी को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। जब भी धोनी बल्ला लेकर मैदान पर कदम रखते है तो धोनी-धोनी होने लगती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ