MS Dhoni: दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन गिरा है. बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं. बैक टू बैक 3 खराब सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने अब अपने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया है. ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अब दोबारा टीम के बड़े फैसले करने वाले हैं. महेंद्र सिंह धोनी इन खबरों के बीच चेन्नई पहुंचे हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि धोनी कुछ बड़े फैसले लेने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई पहुंचे
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की 11 अगस्त को एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वो चेन्नई के एयरपोर्ट में नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के फिटनेस कैंप का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं. इसके अलावा इस बार कुछ बड़े फैसले करने वाले हैं. फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि सीएसके फिलहाल अपने नए हेड कोच का नाम फाइनल करने का प्रयास कर रही है. हेड कोच का नाम फाइनल करने से पहले मैनेजमेंट अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से बात करने वाली है. चेन्नई की टीम हेड कोच का नाम फाइनल करने के बाद ट्रेड को लेकर भी बड़े फैसले कर सकती है. जिसमें भी धोनी का अब बड़ा रोल रहने वाला है.
ये भी पढे़ं: IND vs SL: सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? पहले टेस्ट में किसे मिलेगा मौका
क्या अगला सीजन खेलने वाले हैं धोनी?
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं? अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल सका है. मौजूदा समय में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी आईपीएल 2027 में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे समय में वो टीम के मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं. जिस अंदाज में आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चलाया था. उसी अंदाज में धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2027 में चला सकते हैं.
ये भी पढे़ं: 10 चौके-7 छक्के, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने ठोका तूफानी शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
31 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
59 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines