Video: अमेरिका में दिखा MS Dhoni का जलवा, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

MS Dhoni Donald Trump Golf: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दुनिया भर में जमकर क्रेज है। 2020 में संन्यास लेने वाले कैप्टन कूल का जलवा अमेरिका में भी देखने को मिला है। कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच देखने के एक दिन बाद, भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए होस्ट किया। जिसके फोटो और वीडियो सामने आए हैं और हर तरफ वायरल हो रहे हैं।
धोनी के खास दोस्त हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर धोनी और ट्रंप की गोल्फ खेलते हुए तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने आगे अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद भी कहा है। अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रम्प दोनों को एक साथ गोल्फ खेलते देखा जा सकता है।
इस साल की शुरुआत में, महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के एक अस्पताल में बाएं घुटने की सफलतापूर्वक सर्जरी कराई, जिससे अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में खेलने की उम्मीदें बढ़ गईं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी फाइनल के बाद अहमदाबाद से मुंबई आए थे और प्रसिद्ध स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से सलाह ली थी, जो बीसीसीआई के मेडिकल पैनल में भी हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1700004388050522616
धोनी ने पूरे सीज़न में अपने बाएं घुटने पर भारी पट्टी बांधकर खेला था और विकेटकीपिंग के दौरान वह बिल्कुल ठीक लग रहे थे, लेकिन कई बार वह 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और विकेटों के बीच दौड़ते समय वह अपने मूड में नहीं दिखे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: