MS Dhoni vs Rishabh Pant: भारतीय टेस्ट टीम में बहुत कम ऐसे विकेटकीपर रहे हैं, जिन्होंने बल्ले से साथ भी बहुत इंपैक्ट डाला हो। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका अच्छे से निभाई है। जिसके कारण ही इन दोनों के बीच तुलना होती रहती है। अब एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है कि महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत में कौन बेहतर टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आकाश चोपड़ा ने इस चर्चा पर चौंकाने वाली राय रखी है।
धोनी या पंत कौन है टेस्ट में नंबर 1 विकेटकीपर?
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के बीच हो रही तुलना पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैचों की संख्या और रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर हैं। उन्होंने 90 मैच, 144 पारियां खेली हैं, 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं और उनके नाम छह शतक हैं। ऋषभ पंत ने पिछले 5 वर्षों में छह शतक लगाए हैं। अगर हम ओवरऑल देखें तो ऋषभ पंत पहले ही 8 शतक लगा चुके हैं और धोनी ने छह शतक लगाए थे। ऋषभ पंत पहले ही दूसरे स्थान पर हैं (रनों की संख्या के मामले में)। वह महेंद्र सिंह धोनी से 1400 रन पीछे हैं और लगभग आधे मैच खेल चुके हैं। अगर वह और खेलते हैं, तो वह निश्चित रूप से धोनी से आगे निकल जाएंगे।’
ऋषभ पंत की आकाश चोपड़ा ने की तारीफ
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘अगर हम इंग्लैंड में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों को देखें, तो पंत एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड में 1000 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 13 मैचों और 24 पारियों में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। हो सकता है कि इंग्लैंड में उनकी प्रतिमा बननी शुरू हो जाएँ। अगर हम आज तक दुनिया के सभी टेस्ट विकेटकीपरों की सूची देखें, तो एडम गिलक्रिस्ट ने 96 मैचों में 47.60 की औसत से 5570 रन बनाए हैं। वह उनसे काफी आगे हैं। हालांकि, गिलक्रिस्ट भी पीछे छूट सकते हैं क्योंकि पंत उनसे लगभग 2250 रन पीछे हैं। बिना किसी संदेह के, भारत के अब तक के नंबर 1 विकेटकीपर-बल्लेबाज और विश्व क्रिकेट में, वह सर्वश्रेष्ठ और शायद सर्वश्रेष्ठ में से एक बनकर उभरेंगे।’
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने बताया कैसे गौतम गंभीर की वजह से बदला उनके खेलने का अंदाज? भारतीय कोच की बातचीत आई थी काम
संबंधित खबरें
क्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
49 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
1 hr agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
9 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
11 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines