हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'मेरे लिए संन्यास का अच्छा समय लेकिन..' जीत के बाद MS Dhoni ने रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार की देर रात चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम बॉल पर जीत दर्ज की। ये टीम के कप्तान एमएस धोनी की 5ठीं आईपीएल ट्रॉफी थी। इसके बाद उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर चल रही अटकलों को समाप्त किया और एक साल और खेलने की इच्छा व्यक्त की।

धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ही ये अटकलें लगाई जा रही थी कि ये सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। वे खुद भी इसे लेकर कई बार इशारा करते नजर आए। उनके आखिरी सीजन होने के चलते हर मैच में फैंस भारी संख्या में उन्हें विदाई देने के लिए भी आए। हालांकि धोनी ने अब अपने इन्हीं फैंस के लिए एक खुशखबरी दी है।

मैच के बाद धोनी ने कहा कि ”अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सही समय है. मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।”

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ”शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए।” ये मेरे करियर का आखिरी दौर है, यहीं से शुरुआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था, ऐसा चेन्नई में भी हुआ था, लेकिन में वापसी करके जितना खेल सकता हूं खेलूंगा।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola