MS Dhoni: भारत के दिग्गज क्रिकेट कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी हमेशा खबरों में बने रहते हैं. धोनी संन्यास के बाद अपने फेवरेट काम करते हुए नजर आते हैं. रांची में वो खेती करते हुए भी नजर आते रहते हैं. इसके अलावा बाइक से उनका प्यार किसी से भी छुपा हुआ नहीं है. ऐसे में उनका नया वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बाइक रेसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी का इस नए लुक की जमकर चर्चा हो रही है.
महेंद्र सिंह धोनी का दिखा नया अंदाज
चेन्नई में एक बाइक रेसिंग इवेंट था. जहां पर महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे थे. धोनी इस दौरान रेसिंग का पूरा ड्रेस पहन कर बाइक चलाते हुए नजर आए. इस दौरान धोनी बहुत ही इंजॉय करते हुए भी नजर आए. माही का ये नया लुक फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं. धोनी ने आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण कोई भी मुकाबला नहीं खेला था. खबरों की मानें तो धोनी चेन्नई में इस इवेंट के लिए ही नहीं पहुंचे हैं. जल्द ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक फिटनेस कैंप का आयोजन करने वाली है. जहां पर फ्रेंचाइजी अपने भविष्य को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकती है. ऐसे में कहा जा रहा है कि धोनी इसकी वजह से ही फिलहाल चेन्नई में है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं शुभमन गिल की जगह कप्तान बने कन्हैया वधावन? अर्शदीप सिंह भी उनकी टीम का हिस्सा
अलग रोल में नजर आ सकते हैं धोनी
दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में एक अलग रोल में नजर आ सकते हैं. भले ही धोनी अभी संन्यास का ऐलान नहीं करें, लेकिन उनका 14 मैच खेलना अब बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर कम मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं. कुछ ऐसा इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एडम गिलक्रिस्ट और राजस्थान रॉयल्स के लिए शेन वॉर्न भी निभा चुके हैं. धोनी फिलहाल हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे, ऐसी संभावना बहुत ही कम लग रही है.
ये भी पढ़ें: ICC ने इस क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, मैच फिक्सिंग के मामले में लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines