---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MS Dhoni का नया अंदाज, अब माही बने पुलिस अधिकारी, देखिए

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा जल्द ही आपको आईपीएल में देखने को मिलेगा। लेकिन उससे पहले धोनी कुछ नया करने वाले हैं। जिसकी एक झलक सामने भी आ गई है। क्योंकि अब तक आपने धोनी को क्रिकेट खेलते हुए कई बार देखा होगा। माही को आपने सेना के […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा जल्द ही आपको आईपीएल में देखने को मिलेगा। लेकिन उससे पहले धोनी कुछ नया करने वाले हैं। जिसकी एक झलक सामने भी आ गई है। क्योंकि अब तक आपने धोनी को क्रिकेट खेलते हुए कई बार देखा होगा। माही को आपने सेना के जवान के तौर पर भी देखा होगा। लेकिन अब धोनी जल्द ही आपको पुलिस अधिकारी के अंदाज में भी नजर आने वाले हैं।

MS Dhoni बने पुलिस अधिकारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी पुलिस अधिकारी बने हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी किसी एड शूटिंग के लिए पुलिस अधिकारी बने हैं। जो जल्द ही आप लोगों को देखने के लिए मिलेगी। लेकिन धोनी की यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

पहले बन चुके हैं ट्रैफिक पुलिस

खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी पुलिस अधिकारी बने हो, इससे पहले भी एक बार उनकी ट्रैफिक पुलिस की यूनिफॉर्म में एक तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि धोनी की तस्वीर एक एड शूट की थी जहां वह ट्रैफिक पुलिस वाले बने दिखाई दे रहे थे, जबकि अब वह पुलिस अधिकारी बन नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

असल जिंदगी में फौजी हैं धोनी

खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही एड शूट के लिए पुलिस अधिकारी बने हो। लेकिन धोनी असल जिंदगी में वह एक फौजी भी हैं। उन्हें पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक रैंक दी गई है, जिसको लेकर धोनी काफी सजग भी रहते हैं, इस रैंक के लिए धोनी कुछ समय के लिए सेना में ट्रेनिंग कर चुके हैं, उन्होंने जवानों के साथ कश्मीर में समय बिताया था।

IPL में CSK की कप्तानी करेंगे माही

महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। लेकिन वह अभी आईपीएल में खेलते हैं। इस साल भी धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। माही की बैटिंग प्रैक्टिस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

First published on: Feb 02, 2023 02:19 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola