MS Dhoni Luxurious Bungalow: क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का फैंस इंतजार कर रहे हैं. धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस बीच माही को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. धोनी अब रांची में एक और घर बनाने जा रहे हैं. जिसको वो थोड़ा रहस्यमयी बनाना चाहते हैं. ये बंगला फैंस को बहुत दूर से नजर आ जाएगा, लेकिन यहां तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल रहने वाला है.
महेंद्र सिंह धोनी रांची में एक और बंगला
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में एक नया बंगला बनाने के परमिशन ले ली है. धोनी ने इस बंगले की परमिशन अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के नाम पर ली है. ये बंगला 1 एकड़ और 92 डिसमिल भूमि पर बनने वाला है. आपको बता दें कि ये इलाका हिलटॉप पर है. ऐसे में इस इलाके से शैंपू श्रेत्र और मुख्य सड़क काफी नीचे नजर आता है. जिसके कारण ही फैंस को बनने के बाद माही का ये नया बंगला बहुत ही दूर से नजर आ जाएगा. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बंगला इसलिए बन रहा हैं, क्योंकि वो शांत जगह पर रहना चाहते हैं. माही का हार्मू वाला घर शहर में है. वहीं सिमरिया के पास वाला फार्म हाउस हाईवे के करीब है. ऐसे में ये नया बंगला धोनी के परिवार के लिए खास होने वाला है.
ये भी पढ़ें: क्या हर्षित राणा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है पक्का? गौतम गंभीर के बयान के बाद शुरू हुई चर्चा
कैसा होने वाला है माही के सपनों का नया घर?
न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जमीन पर हाई-एंड रेजिडेंशियल स्ट्रक्चर को G+1 (ग्राउंड फ्लोर + 1 फ्लोर) की परमीशन मिली है. हालांकि धोनी इस बंगले को 4 मंजिला भवन का था, लेकिन ये खेती वाली जमीन की श्रेणी में आता है. ऐसे में निर्माण ऊंचाई को सिर्फ 7 मीटर तक ही सीमित किया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले में 2210 वर्ग फुट बिल्ट-अप एरिया हो सकता है. खबरों की मानें तो ग्राउंड फ्लोर में एक बड़ा लिविंग हॉल, मल्टी-कार पार्किंग और सर्विस एरिया होगा. वहीं, हर यूनिट में करीब 4 प्रीमियम बेडरूम और मॉडर्न सुविधाएं रहने की फिलहाल संभावना जताई जा रही है. हालांकि ये बंगला जब बनकर तैयार हो जाएगा, तभी इसका सही रूप समझ आएगा.
ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: लाइव मैच के दौरान आपस में भिड़े स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
7 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
46 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines