Dhoni Hair Style: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी लुक के कारण एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका नया हेयरकट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आलिम हाकिम ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर धोनी का फोटो शेयर किया है। धोनी की नई फोटो देख फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। धोनी अक्सर नए हेयरस्टाइल से सुर्खियां बटोरा करते हैं। वह कभी अपने बाल बढ़ा लेते हैं, कभी साइड कट करा लेते हैं।
धोनी ने 2007 में रखा था बड़ा बाल
इस फोटो में देखा जा सकता है कि धोनी ने काले रंग की टीशर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी पहन रखा है। बड़े बाल के साथ उनकी दाढ़ी धोनी को और भी कुल बना रहा है। यह फोटो देख फैंस उत्साहित हो गए हैं। फैंस का कहना है कि उन्होंने काफी समय के बाद धोनी को इतने कुल अंदाज में देखा है। धोनी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलना शुरू किया था, उस दौरान धोनी ने काफी बड़े बाल रखे थे। इसके बाद जब धोनी की कप्तानी में भारत 2007 में पहला आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था, तब धोनी ने अपना हेयर स्टाइल बदल लिया था।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत के दिग्गजों ने की भविष्यवाणी, जानें कौन सी 4 टीमें हो सकती है टॉप 4 में शामिल
धोनी का हेयरकट करना सौभाग्य
आलिम हाकिम ने धोनी का फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि किसी भी रचनात्मक व्यक्ति के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ना एक अद्भुत अवसर है । मैं हमेशा आभारी हूं कि मुझे उनके बालों को स्टाइल करके अपनी कला दिखाने का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले आईपीएल से पहले जब हर कोई अपने बालों को शार्प और छोटा कर रहा था, उस समय माही भाई ने मुझे अपनी एक छवि दिखाई, जो लंबे बालों के साथ उनकी एक फैन मेड छवि थी और मैं बस उस छवि से मोहित हो गया और उनसे बालों को बड़े करने का अनुरोध किया। मैं माही भाई के लंबे बालों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, हमने बालों के लिए एक बिल्कुल नया बनावट और रंग बनाने का फैसला किया। मुझे माही भाई के लिए यह सहज हेयर स्टाइल बनाने में बहुत मजा आया।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines