IPL 2024: इंडियन प्रीमिय लीग (आईपीएल 2024) की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 19 दिसंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। दुबई में होने वाले आईपीएल 2024 ऑक्शन में कई देशों की टीमों के खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। वहीं अब अफगानिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी फिटनेस उतनी अच्छी नहीं है। लेकिन फिर भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है और उन्होंने अपने देश की टीम के लिए क्रिकेट खेला है। उन खिलाड़ियों में से एक हैं अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद। जिनको आईपीएल में खेलने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी बात कही थी।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: इमाम उल हक की गेंद पर मीर हमजा ने हवा में लगाई छलांग, असंभव कैच को बनाया संभव
धोनी ने शहजाद को वजन घटाने की दी थी सलाह
मोहम्मद शहजाद आईपीएल खेलना चाहते थे। अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने बताया कि धोनी ने कहा था कि “अगर मोहम्मद शहजाद अपना 20 किलो वजन कम कर लेंगे तो वो उनके आईपीएल खेलने के लिए बुलाएंगे।” बता दें, शहजाद ने अफगानिस्तान टीम के लिए 84 वनडे मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 2727 रन बनाए है, इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक निकले है। इसके अलावा उन्होंने अफगान टीम के लिए 73 टी20 मैच भी खेले हैं। जिसमे उनके बल्ले से 2048 रन निकले हैं।
अफगान टीम के पूर्व कप्तान ने जो वाकया बताया वो एशिया कप 2018 के दौरान का है। जब भारत और अफगानिस्तान की टीम के बीच मैच खेला गया था, हालांकि ये मैच टाई रहा था। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। मैच के बाद अफगान टीम के कप्तान असगर की धोनी के साथ काफी देर तक बातचीत हुई थी। इस दौरान इन दोनों के बीच मोहम्मद शहजाद को लेकर भी बातचीत हुई थी। जिसको लेकर धोनी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले सीजन में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी। अब एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी एक्शन में दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines