---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘ये है MS Dhoni की सादगी’…सड़क किनारे जाकर फैन को दिया खास तोहफा, वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। भले ही उन्हें संन्यास लिए हुए लंबा वक्त हो गया है, लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी अब भी कायम है। धोनी को सिर्फ अब आईपीएल में बैटिंग करते वक्त देखा जाता है, वह जब भी सीएसके की […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। भले ही उन्हें संन्यास लिए हुए लंबा वक्त हो गया है, लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी अब भी कायम है। धोनी को सिर्फ अब आईपीएल में बैटिंग करते वक्त देखा जाता है, वह जब भी सीएसके की जर्सी में मैदान में आते हैं तो पूरे स्टेडियम में धोनी… धोनी… के नारे लगते हैं।

धोनी का नया वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी का फैंस के बीच क्रेज वाकई अद्भुत है। फिलहाल धोनी अब अपना ज्यादा वक्त क्रिकेट ग्राउंड के बाहर बिता रहे हैं। वह अपने फैंस से मिलते हैं और बात करते है, इसके कई वीडियो भी सोमने आते रहते हैं, इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएPAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा

https://twitter.com/TheDhoniEmpire/status/1601962815753158658?s=20&t=CY1j0cCuY7SjfOuL9qYimw

---विज्ञापन---

धोनी ने फैंस को दिया खास गिफ्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक फैंस को उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं। ऑटोग्राफ पाकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहा है। वहीं धोनी के चेहरे पर भी प्यारी मुस्कान दिखी।

और पढ़िए टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर ‘किंग’ बना ये तूफानी ऑलराउंडर, 107 छक्के ठोक Brendon McCullum की बराबरी की

---विज्ञापन---

2023 आईपीएल में नजर आएंगे एमएस धोनी

एमएस धोनी साल 2023 में होने वाले आईपीएल में नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को होनी है। आपको बता दें कि धोनी पहले आईपीएल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और कप्तानी कर रहे हैं। माना जा रहा है 2023 में होने वाला IPL धोनी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 12, 2022 01:23 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola