---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MS धोनी ने रांची की सड़कों पर बिखेरा जलवा, हवा से बातें करती दिखी माही की कार, देखें video

MS Dhoni Drives Car: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक और कारों का कितना शौक यह किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में जब भी केप्टन कूल को समय मिलता है तो वह अपने इस शौक को पूरा करते हैं। धोनी अपने शहर रांची में अक्सर कार और बाइक चलाते हुए […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni Drives Car: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाइक और कारों का कितना शौक यह किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में जब भी केप्टन कूल को समय मिलता है तो वह अपने इस शौक को पूरा करते हैं। धोनी अपने शहर रांची में अक्सर कार और बाइक चलाते हुए नजर आते हैं। उनका यही अंदाज फिर रांची में देखने को मिला।

माही ने की पोंटिएक ट्रांस एम एसडी-455 की सवारी

एमएस धोनी रांची में अपनी पोंटिएक ट्रांस एम एसडी-455 चलाते हुए नजर आए। यह 1973 का मॉडल है। जो माही के कार कलेक्शन में शामिल है। धोनी का कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी धोनी रोल्स रॉयस रैथ चलाते दिखे थे। जो एक लग्जरी सेडान कार थी। यह मॉडल भी 1975 से 1980 के बीच बिकता था।

---विज्ञापन---

फैंस चिल्लाए धोनी-धोनी

जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी कॉर लेकर रांची की सड़कों पर पहुंचे तो फैंस उन्हें देखकर धोनी-धोनी चिल्लाने लगे। धोनी काफी देर तक कार चलाते नजर आए। इस दौरान फैंस ने उनके वीडियो बनाए। जो जमकर शेयर किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

धोनी का बड़ा कार कलेक्शन

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के पास बड़ा कार कलेक्शन है। जिसमें पुरानी कारों को भी काफिला हैं। धोनी की गैराज में लगभग बंद हो चुकी दुर्लभ कारें भी मौजूद हैं, जो 1960 से लेकर 1970 के बीच की कारें हैं। इसके अलावा धोनी के कलेक्शन में Jeep Grand Cherokee TrackHawk, Nissan 1 Ton, Hummer H2 समेत कई क्लासिक कारें भी मौजूद है। इसके अलावा उनके पास बाइकों का भी बड़ा कलेक्शन हैं।

First published on: Jul 31, 2023 02:48 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola