रांची के इस स्कूल में पढ़ती है MS DHONI की बेटी जीवा, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
Edited By Arpit Pandey

ms dhoni daughter ziva
Edited By Arpit Pandey

ms dhoni daughter ziva
MS Dhoni Daughter Ziva: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा अक्सर उनके साथ नजर आती है। छोटी सी उम्र में ही जीवा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। जीवा अब स्कूल भई जाने लगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माही की बेटी जीवा किस स्कूल में जाती है और वहां की फीस कितनी है।
एमएस धोनी की बेटी जीवा आठ साल की हो चुकी है। वह रांची के Taurian World स्कूल में क्लास 3 की स्टूडेंट हैं। इस स्कूल को रांची में TWS इंटरनेशन स्कूल भी कहा जाता है, जो शहर के सबसे बडे़ स्कूलों में शामिल है। TWS स्कूल सीबीएससी बोर्ड हैं, जो साल 2008 में रांची में स्थापित हुआ था। इस स्कूल में सभी तरह की वर्ल्ड स्तरीय सुविधाएं मिलती हैं।
माही की बेटी के स्कूल के बारे में तो आपको जानकारी मिल गई है। अब उसके स्कूल फीस के बारे में भी हम आपको बताते हैं। गूगल पर मिली जानकारी के मुताबिक जीवा के TWS स्कूल की फीस क्लास 1 से लेकर पांच तक सालाना 2 लाख 95 हजार रुपए हैं, यानि एक महीने की फीस लगभग 25 हजार रुपए के आसपास होती है। फिलहाल जीवा क्लास-3 की छात्रा है। हालांकि यह स्कूल एक बोर्डिंग स्कूल भी है। जिसकी फीस सालाना 4 लाख 70 हजार रुपए के आसपास भी होती है। हालांकि जीवा हर दिन अपने घर से ही स्कूल जाती है।
बता दें की जीवा धोनी का जन्म 2 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर जीवा की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। जीवा रांची में अपने मम्मी-पापा और दादा-दादी के साथ रहती है। जीवा के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जीवा आईपीएल मैचों के दौरान भी अपने पापा-मम्मी के साथ नजर आती है।
ये भी पढ़ें: World Cup से पहले ‘World Champion’ खिलाड़ी का संन्यास! पिछले मैच में टीम को जिताया WC
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: