MS Dhoni Attends a Fans Birthday Party: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हमने अक्सर युवा खिलाड़ियों को मैदान में समझाते हुए देखा है। इस बात का जिक्र कई बार युवा क्रिकेटर भी कर चुके हैं कि उनकी सफलता में माही भाई का महत्वपूर्ण योगदान है। अब धोनी खिलाड़ियों का करियर संवारते-संवारते अपने फैंस का दिन भी बनाने लगे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर धोनी ने ऐसा क्या काम कर दिया जिससे किसी फैन का दिन बन गया, तो सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने एक फैन को सरप्राइज देने के लिए उसके जन्मदिन पर पहुंच गए। उस फैन के लिए इससे बड़ी बात और क्या बात हो सकती है कि उसके जन्मदिन पर खुद धोनी वहां उपस्थित हों।
वायरल हो रहे वीडियो में माही को अपने फैंस के साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बजाज सुमित कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बजाज ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे भाई।’
सोशल मीडिया पर माही के वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक क्रिकेट प्रेमी ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यार माही भाई दिल जीत लिया।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘लव यू माही सर।’
आईपीएल 2024 में नजर आएंगे धोनी:
फैंस की हमेशा चाहत होती है कि वह धोनी को मैदान में शिरकत करते हुए देखें। अगर आपका भी माही को खेलते हुए देखने का सपना है तो वह आईपीएल के आगामी सीजन में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2024 के बाद वह 2025 में खेलेंगे या नहीं इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
5 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
6 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
6 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines