News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sarthak Ranjan DPL 2025: बिहार की राजनीति और हलचल में अगर आप भी दिलचस्पी रखते हैं, तो सांसद पप्पू यादव का नाम तो जरूर ही सुना होगा। बाहुबली वाली छवि और अपने बयानों की वजह से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अक्सर ही सुर्खियों में छाए रहते हैं।
चुनाव के कारण बिहार में सियासत अभी भी गरमाई हुई है, लेकिन पप्पू यादव से ज्यादा महफिल दिल्ली में उनका लाडला सार्थक रंजन लौट रहा है। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सार्थक का बल्ला खूब तबाही मचाए हुए हैं। न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में तो सार्थक ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए जोरदार शतक ठोक डाला।
न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सार्थक रंजन ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं। पहले विकेट के लिए सार्थक ने अर्नव के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली ने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि, सार्थक ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी।
A brilliant ton from Sarthak Ranjan – pure elegance on display. 🏏✨
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 28, 2025
Sarthak Ranjan | North Delhi Strikers | New Delhi Tigers | #DPL2025 #DPL #AdaniDPL2025 #Delhi pic.twitter.com/YEcXr9EOBQ
अर्धशतक जमाने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के बॉलर्स की खूब खबर ली। सार्थक ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी सिक्स जमाए। सार्थक की शतकीय पारी के चलते नॉर्थ दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सार्थक रंजन का बल्ला जमकर बोल रहा है। सार्थक को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 12.5 लाख रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा था। सार्थक टीम की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। वह 8 मैचों में अब तक 49 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 349 रन ठोक चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।